Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

सीएमआरएस 27 से 29 जून तक कानपुर सेंट्रल-नौबस्ता सेक्शन का अंतिम निरीक्षण करेंगे, मंजूरी मिलते ही जुलाई में शुरू होंगी यात्री सेवाएं।

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर आईआईटी से सेंट्रल स्टेशन होते हुए नौबस्ता तक करीब 24 किलोमीटर तक मेट्रो का संचालन जुलाई माह में शुरू हो जाएगा। 27 जून से 29 जून तक मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) नीलाभ्र सेनगुप्ता पांच सदस्यीय टीम के साथ शहर आएंगे और कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक निरीक्षण कर सिग्नलिंग, इलेक्ट्रिकल, ट्रैक व सिविल विभागों से जुड़े तकनीकी मानकों का गहन परीक्षण करेंगे। जांच में सब कुछ सही रहा तो जुलाई में ही मेट्रो का संचालन शुरू हो जाएगा।

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने कहा कि कानपुर मेट्रो ने अपने निर्माण के दौरान विभिन्न चुनौतियों को पार करते हुए उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। मेट्रो ट्रैक शहर के सबसे व्यस्त इलाकों से होकर गुजरता है और शहर के विभिन्न शैक्षणिक स्थलों, यातायात स्थलों, पर्यटक स्थलों, व्यावसायिक केंद्रों, कार्यालयों आदि को आपस में जोड़ने का काम करेगा।

cats

कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक मेट्रो के संचालन के लिए सीएमआरएस की चार सदस्यीय टीम ने इस सेक्शन का प्रारंभिक निरीक्षण कर चुकी हैं। अब 27 जून से 29 जून तक सीएमआरएस नीलाभ्र सेनगुप्ता पांच सदस्यीय टीम के साथ कई मानकों पर जांच करेंगे। बताया कि सीएमआरएस ने रेलवे व मेट्रो क्षेत्र में 27 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ भारतीय रेल, राइट्स लिमिटेड, बेंगलुरु मेट्रो, कोलकाता मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड सहित विभिन्न महत्वपूर्ण संस्थानों में वरिष्ठ पदों पर कार्य किया है।

सिग्नल एवं दूरसंचार, मेट्रो परियोजनाओं और रेल सुरक्षा के क्षेत्र में उनका व्यापक व विशिष्ट अनुभव रहा है। इसलिए इनकी रिपोर्ट और संतुति के बाद ही मेट्रो का संचालन कानपुर आईआईटी से नौबस्ता तक किया जाएगा। तब लगभग 24 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे, 35 से 45 मिनट लगेंगे और बारिश, गर्मी, जाम व सर्दी का सामना लोगों को नहीं करना पड़ेगा।  

cats

सात नए मेट्रो स्टेशन बनकर तैयार

जनसंपर्क अधिकारी पंचानन मिश्रा के मुताबिक लगभग 23.50 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर-1 आईआईटी से नौबस्ता तक वर्तमान में कानपुर मेट्रो की यात्री सेवाएं आईआईटी से कानपुर सेंट्रल तक लगभग 15 किलोमीटर लंबे सेक्शन पर संचालित हो रही हैं, जिसमें कुल 14 स्टेशन है, इसमे 09 एलिवेटेड व पांच अंडरग्राउंड स्टेशन शामिल हैं। लेकिन कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक यात्री सेवाओं के विस्तार होने से सात नए स्टेशन झकरकटी, ट्रांसपोर्ट नगर, बारादेवी, किदवई नगर, वसंत विहार, बौद्ध नगर व नौबस्ता मौजूदा नेटवर्क से जुड़ जाएंगे और तब मेट्रो स्टेशनों की संख्या 21 हो जाएगी। यह नए स्टेशन बनकर तैयार हो गए हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज