लखनऊ में 18वीं अंतर्राष्ट्रीय मोहर्रम प्रदर्शनी शुरू, 11 देशों के कलाकारों ने बिखेरे कला के रंग

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: कैसरबाग स्थित राज्य ललित कला अकादमी में वन वाइस ट्रस्ट की ओर से मोहर्रम पर आधारित 18वीं अन्तर्राष्ट्रीय फोटोग्राफी, चित्रकला एवं कैलीग्राफी प्रदर्शनी’ का शुक्रवार को आगाज़ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन ''मानवता की मोमबत्ती'' जलाकर किया गया, जिसमें देश-विदेश के कई दिग्गज शामिल हुए।

इस साल प्रदर्शनी में भारत के अलावा ईरान, इराक़, स्पेन और टर्की समेत 11 देशों के 21 विदेशी कलाकारों ने हिस्सा लिया है। लखनऊ के 48 स्थानीय कलाकारों और करामत व यूनिटी कॉलेज के छात्रों सहित देश के 15 अन्य शहरों के हुनरमंदों ने अपनी कलाकृतियां भेजीं। जिसमें 350 कृतियों में से चुनिंदा 70 छायाचित्र, 32 पेंटिंग और 68 कैलीग्राफी वर्क्स को प्रदर्शित किया गया है। आयोजक एस.एन. लाल ने बताया कि इस बार कैलीग्राफी आर्टिस्टों में गज़ब का उत्साह दिखा। तस्वीरों के ज़रिए मोहर्रम से जुड़ी दुनिया भर की विरासतों को बखूबी समेटा गया है।

यह भी पढ़ेंः कतर्नियाघाट की ‘मोगली गर्ल’ ने दुनिया को कहा अलविदा, 18 वर्ष की उम्र में थमा संघर्षों से भरा जीवन

संबंधित समाचार