Barabanki News : रामसनेहीघाट में औद्योगिक क्षेत्र का सपना होगा साकार, संपर्क मार्ग निर्माण शुरू

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

रामसनेहीघाट/बाराबंकी, अमृत विचार।  तहसील क्षेत्र की सनौली ग्राम पंचायत के करौंधिया गांव में प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र के लिए संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। निर्माण शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में उत्साह है और उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही औद्योगिक क्षेत्र का सपना साकार होगा।

ग्रामीणों छोटू, संतोष, राम गोपाल, मनीष और विजय रावत ने बताया कि वर्षों से क्षेत्र में औद्योगिक विकास की मांग की जा रही थी। सड़क निर्माण शुरू होने से स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद बढ़ी है। उनका कहना है कि उद्योग स्थापित होने से करौंधिया ही नहीं, आसपास के दर्जनों गांवों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी तथा व्यापार, परिवहन और छोटे व्यवसायों को भी नई गति मिलेगी।

जानिए क्या बोले जूनियर इंजीनियर आदित्य मिश्रा

निर्माण कार्य की निगरानी कर रहे जूनियर इंजीनियर आदित्य मिश्रा ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र तक निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने के लिए संपर्क मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। कार्य तेजी से चल रहा है और इसे अगले वर्ष फरवरी तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ग्रामीणों का मानना है कि सड़क निर्माण पूरा होने के बाद औद्योगिक क्षेत्र के विकास कार्यों में और तेजी आएगी, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और रामसनेहीघाट क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।

संबंधित समाचार