Ballia News : SDM की सरकारी गाड़ी और पिकअप में जोरदार टक्कर, एसडीएम समेत तीन घायल
त्तर प्रदेश के बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के काशीपुर रिंग बंधा पर सोमवार सुबह बैरिया के उप जिलाधिकारी (एसडीएम) की सरकारी गाड़ी और पिकअप की आमने-सामने टक्कर में एसडीएम समेत तीन लोग घायल हो गये। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के काशीपुर रिंग बंधा पर सोमवार सुबह बैरिया के उप जिलाधिकारी (एसडीएम) की सरकारी गाड़ी और पिकअप की आमने-सामने टक्कर में एसडीएम समेत तीन लोग घायल हो गये। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार बैरिया के एसडीएम धर्मेंद्र कुमार, उनके चालक श्रीभगवान और सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बलिया जिला मुख्यालय से बैरिया जा रहे थे। उन्होंने बताया कि काशीपुर रिंग बंधा के पास सामने से आ रही पिकअप से उनकी गाड़ी की टक्कर हो गयी। उन्होंने बताया कि यह टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
पुलिस ने क्षतिग्रस्त पिकअप को लिया कब्जे में
उन्होंने बताया कि हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने क्षतिग्रस्त पिकअप को कब्जे में ले लिया है। अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।
