Gorakhpur Triple Murder : छोटे भाई ने किया नरसंहार! भाई-भाभी और भतीजे की धारदार हथियार से की निर्मम हत्या

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र स्थित बलुआ बुजुर्ग गांव में सोमवार तड़के हुए तिहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। आरोप है कि पारिवारिक विवाद के चलते एक किशोर ने अपने बड़े भाई, भाभी और तीन वर्षीय भतीजे की हत्या कर दी।

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र स्थित बलुआ बुजुर्ग गांव में सोमवार तड़के हुए तिहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। आरोप है कि पारिवारिक विवाद के चलते एक किशोर ने अपने बड़े भाई, भाभी और तीन वर्षीय भतीजे की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अमित गुप्ता (35), उनकी पत्नी रंजना गुप्ता (32) और पुत्र रेयांश गुप्ता (3) के रूप में हुई है। 

बताया जा रहा है कि तीनों अपने कमरे में सो रहे थे, तभी आरोपी नाबालिग भाई ने धारदार हथियार से हमला कर तीनों की हत्या कर दी। मृतक अमित गुप्ता के पिता हरिलाल की तहरीर पर बांसगांव थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद को घटना की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।' 

पुलिस ने आरोपी बाल अपचारी को हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी, एसपी दक्षिणी समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी बाल अपचारी को हिरासत में लेकर हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या से क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग घटना को लेकर स्तब्ध हैं। फिलहाल अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि हत्या की असली वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है।

संबंधित समाचार