Kanpur Dehat News : रात्रि चौपाल में भड़के कैबिनेट मंत्री, डीएम से फोन पर बोले-"पंचायतों को मजाक बना रखा है"

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में जनता, जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के बीच संवाद मजबूत करने के लिए राज्य सरकार एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम 'रात्रि चौपाल' चला रही हैं। मंत्री, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारी गांव पहुंचते हैं।

कानपुर, अमृत विचार : उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में जनता, जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के बीच संवाद मजबूत करने के लिए राज्य सरकार एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम 'रात्रि चौपाल' चला रही हैं। मंत्री, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारी गांव पहुंचते हैं। ग्रामीण अपनी समस्य और शिकायत लेकर चौपाल पहुंचते। 
जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में अधिकारी उनका समाधन करते हैं।

ग्रामीणों के साथ सीधे संवाद की ये महत्वपूर्ण कड़ी कानपुर देहात में थोड़ी कमजोर नजर आई। कठेटी गांव की चौपाल में प्रशासनिक अधिकारियों के न पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री राकेश सचान बिफर गए। उन्होंने डीएम को फोन लगाकर अपनी नाराजगी दर्ज कराई। बोले-"पंचायतों को आपने मजाक बना रखा है। कैबिनेट मंत्री पहुंच गए लेकिन अधिकारी नहीं।"

कानपुर देहात की भोगनीपुर विधानसभा के कठेटी गांव में शाम को चौपाल लगी। कैबिनेट मंत्री राकेश सचान इसमें शामिल हुए। मंत्री के पहुंचते ही कठेटी के साथ आसपास के ग्रामीण और किसान अपनी समस्या-शिकायतें लेकर पहुंच गए। मंत्री ने उनकी शिकायतें सुनना शुरू कर दिया। लेकिन जब निस्तारण की बारी आई तो वहां संबंधित अधिकारी ही मौजूद नहीं थे। इस पर मंत्री का पारा चढ़ गया। 

रेवेन्यू विभाग से नहीं पहुंचा कोई अधिकारी तो मंत्री ने जताई नाराजगी

उन्होंने सीधे कानपुर देहात के डीएम को फोन लगा दिया। बोले-"आपने पंचायतों को मजाक बना रखा है. गांव में पंचायत चल रही है। लेकिन रेवेन्यू विभाग का कोई अधिकारी नहीं है। सिर्फ कानूनगो आए हैं, जबकि एसडीएम को रहना चाहिए था। न एसडीएम हैं और न ही तहसीलदार। कैबिनेट मंत्री पहुंच रहा है। उसके बाद भी चौपाल को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि केवल औपचारिकता की जा रही है। जबकि सरकार के स्पष्ट निर्देश हैं कि चौपाल को गंभीरता से लिया जाए। उन्होंने डीएम से कहा कि संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया जाए कि वे चौपाल में क्यों नहीं पहुंचे।

संबंधित समाचार