Bareilly : दूसरे दिन 3,952 अभ्यर्थियों ने छोड़ी सिपाही भर्ती परीक्षा, कई जगहों पर लगा जाम

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

शहर के 19 केंद्रों पर हुई परीक्षा, कई जगहों पर लगा जाम

बरेली, अमृत विचार। जनपद के 19 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दूसरे दिन मंगलवार को भी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। अभ्यर्थियों के मुताबिक प्रश्नपत्र ज्यादा कठिन था। दोनों पालियों में पंजीकृत कुल 17,472 अभ्यर्थियों में से 13,520 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 3,952 ने परीक्षा छोड़ दी।

बरेली कॉलेज, साहू गोपीनाथ समेत सभी केंद्रों के बाहर सुबह से ही परीक्षार्थियों की लंबी कतारें नजर आईं। प्रवेश द्वार पर ही कई चरणों में सघन जांच की गई। पहचान पत्रों का बारीकी से मिलान किया गया। दोनों पालियों में 8,736-8,736 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों ने बताया कि पेपर काफी संतुलित था। अधिकांश सवाल आसानी से हल हो गए। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने पूरे समय केंद्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर बनाए रखी। वहीं परीक्षा छूटने के बाद कई जगहों पर जाम के हालात बने रहे। वहीं, ऑटो और ई-रिक्शा चालकों ने अभ्यर्थियों से मनमाना किराया वसूला।

रोडवेज बसों और ट्रेनों में मची आपाधापी
परीक्षा छूटने के बाद रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर परीक्षार्थियों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। रोडवेज बसों और ट्रेनों में अभ्यर्थियों की भीड़ रही। यात्रियों को परेशानी से जूझना पड़ा। कई अभ्यर्थी ट्रेन के गेट पर लटके दिखे।

संबंधित समाचार