UP News: तीन महीने से वन विभाग को दे रहा था चकमा, अब तेंदुआ पिंजरे में हुआ कैद

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। दुधवा टाइगर रिजर्व के बाहर बेलरायां क्षेत्र में कई महीनों से सक्रिय तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के बिछाए जाल में फंस गया। मंगलवार सुबह उत्तर निघासन खीरी वन रेंज बेलरायां के गांव भेड़ौरी के पास लगाए गए पिंजरे में बकरी का शिकार करने के प्रयास में तेंदुआ कैद हो गया। वन विभाग का दावा है कि इसी तेंदुए ने करीब तीन महीने पहले एक महिला को अपना शिकार बनाया था।

वन क्षेत्राधिकारी बेलरायां भूपेंद्र सिंह ने बताया कि तेंदुए की गतिविधियों को देखते हुए भेड़ौरी और महाराजनगर गांव के निकट दो पिंजरे लगाए गए थे, जिनमें बकरियां बांधी गई थीं। इसके अलावा चार ट्रैप कैमरों के जरिए उसकी हर गतिविधि पर टीम के साथ वह स्वयं नजर रख रहे थे। तेंदुआ लगातार गन्ने के खेतों में दिखाई दे रहा था, लेकिन हर बार वन विभाग को चकमा देकर निकल जाता था।  मंगलवार सुबह वन विभाग की लगातार निगरानी और रणनीति सफल रही। शातिर तेंदुआ भेड़ौरी गांव के पास लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया। इसके बाद वन विभाग की टीम उसे वन रेंज कार्यालय लेकर पहुंची, जहां पशु चिकित्सकों ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच में तेंदुए की उम्र लगभग दो वर्ष पाई गई। तेंदुआ फंसने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर और वन रेंज कार्यालय पहुंचे। 

एक महीने में तीसरा, दो महीने में छठा तेंदुआ पकड़ा गया
दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन से सटे निघासन, धौरहरा, मोहम्मदी और पलिया क्षेत्रों में इन दिनों तेंदुओं की बढ़ती गतिविधियों से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। वन क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि वन रेंज क्षेत्र में एक महीने में यह तीसरा तेंदुआ है जिसे पकड़ा गया है, जबकि पिछले दो महीनों में बेलरायां वन रेंज के अंतर्गत कुल छह तेंदुए पकड़े जा चुके हैं। तेंदुए के पकड़े जाने से बेलरायां और आसपास के गांवों के लोगों ने राहत महसूस की है। 

नौरंगाबाद में अब भी बना हुआ है तेंदुए का खतरा
वन विभाग के लिए चुनौती अभी खत्म नहीं हुई है। नौरंगाबाद क्षेत्र में भी एक तेंदुआ लंबे समय से खेतों और ग्रामीण इलाकों में घूमता देखा जा रहा है। वन विभाग ने वहां भी पिंजरे और ट्रैप कैमरे लगाए हैं, लेकिन तेंदुआ लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा है। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि वह खुद वन टीमों के साथ तेंदुए की निगरानी कर रहे हैं और जल्द ही उसके भी पकड़े जाने की उम्मीद है

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

12 जुलाई का पंचांग : त्रयोदशी पर बन रहे शुभ संयोग, नए काम और खरीदारी के लिए अच्छा दिन; जानें राहुकाल, मुहूर्त और दिशाशूल
'खामेनेई के अंतिम संस्कार में ट्रंप को मारने की धमकी...' भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी चेतावनी, बोले -'हमारी 1000 मिसाइलें तैयार हैं'
शुभमन गिल को कार्लोस अल्काराज के इस शॉट में दिखी अपनी झलक, इन 4 खेल दिग्गजों के साथ टेबल शेयर करना चाहते हैं भारतीय कप्तान
Lucknow News: सर्राफा व्यवसायी से 13.75 लाख की धोखाधड़ी, पीड़ित ने 4 आरोपियों पर दर्ज कराई रिपोर्ट
Vietnam Boat Accident: फु क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट पलटी, 15 भारतीय की मौत