Bareilly News : योग भारत की प्राचीन संस्कृति का अमूल्य उपहार: डॉ. लता
केशलता इंटरनेशनल स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया
बरेली, अमृत विचार। केशलता इंटरनेशनल स्कूल में योग शिविर में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं समस्त स्टाफ ने योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने का संदेश दिया।
विद्यालय की निदेशक डॉ. लता अग्रवाल ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति का अमूल्य उपहार है, जो हमें तन, मन और आत्मा के मध्य संतुलन स्थापित करना सिखाता है। प्रधानाचार्य ममतेश महेश्वरी ने कहा कि योग अनुशासन, एकाग्रता और मानसिक शांति प्राप्त करने का सर्वोत्तम माध्यम है। उप-प्रधानाचार्या डॉ. निशा शर्मा ने कहा कि योग से व्यक्ति के भीतर आत्मविश्वास, धैर्य एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। प्रशासक सुधांशु शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। शिक्षिका पूनम सक्सेना, भावना तिर्खा, शिवानी शर्मा, पूजा यादव, दिव्यांशी भारद्वाज, साक्षी मलिक और शिक्षक सुमित शर्मा, अक्षय सिंह सहित समस्त विद्यालय परिवार ने योग शिविर में सहभागिता की।

रोहिलखंड आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में किया योगाभ्यास
रोहिलखंड आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय में रविवार सुबह झंडा ग्राउंड में प्रतिकुलाधिपति डॉ. अशोक अग्रवाल द्वारा सूक्ष्म व्यायाम, योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। कुलपति डॉ. किरण अग्रवाल, प्रो. डॉ. अर्जुन अग्रवाल, प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार तिवारी ,डॉ. ज्ञान देव शर्मा, डॉ. आरबी प्रजापति, डॉ. राहुल, डॉ. प्रियंका, डॉ. सुरभि, डॉ. अक्षय, डॉ. संध्या तिवारी, डॉ. शिमी बेन, डॉ. आयुष , डॉ. रामदेव व अन्य उपस्थित रहे। योग शिक्षिका गुंजन अरोड़ा के मार्गदर्शन में लगभग 200 विद्यार्थियों ने योगाभ्यास किया। महाविद्यालय के लगभग 50 विद्यार्थियों ने स्पोर्ट्स स्टेडियम में सहभागिता की। डॉ. श्रीकांत, डॉ. हिमानी एवं डॉ. देवराज के मार्गदर्शन में छात्राओं ने सूर्य नमस्कार की 11 मुद्राओं का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का एक अन्य प्रमुख आकर्षण छात्राओं द्वारा बनाई योग विषयक रंगोली रही।
