Ayodhya News: अवध विश्वविद्यालय के नेतृत्व में रचा गया कीर्तिमान, 1 लाख से अधिक शिक्षक व विद्यार्थियों ने किए प्राणायाम, जानिए क्या बोले कुलपति
अवध विश्व विद्यालय के कुलपति बोले - विश्व कल्याण के लिए योग ऋषियों की समर्पित धरोहर
अयोध्या, अमृत विचार : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में विश्वविद्यालय और संबद्ध 500 महाविद्यालयों में 60 मिनट में एक लाख शिक्षकों-विद्यार्थियों ने 22 प्राणायाम और आसन कर कीर्तिमान रचा। गत वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर करीब 65 हजार शिक्षकों व विद्यार्थियों ने योगाभ्यास किया था। सुबह 6:30 बजे शुरू हुआ योगाभ्यास 7:30 पर समाप्त हुआ।
अवध विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से रिकॉर्ड योगाभ्यास की रिपोर्ट राजभवन सोमवार को भेजी जाएगी। विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने कहा योग भारत की प्राचीन संचित ऊर्जा और ज्ञान का प्रतीक है। संयोजक प्रो. एसएस मिश्र ने कहा कि योगाभ्यास से विश्वविद्यालय परिवार शारीरिक और मानसिक रूप से सुदृढ़ होगा।
योग प्रोटोकॉल अनुशंसित मंच का संचालन योगाचार्य अनुराग सोनी द्वारा किया गया।मीडिया प्रभारी आर एन पांडेय ने बताया कि विश्वविद्यालय की प्रथम महिला मीना सिंह, कुलसचिव विनय कुमार सिंह, वित्त अधिकारी पूर्णेन्दु शुक्ल, प्रो. हिमांशु शेखर सिंह, डीन कला संकाय प्रो. मृदुला मिश्रा उपस्थित रहे।

रुदौली में विधायक के नेतृत्व में हुआ योगाभ्यास
रुदौली : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को डाक बंगला में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि योग भारत की प्राचीन और गौरवशाली सांस्कृतिक धरोहर है। भाजपा नगर अध्यक्ष राम राज लोधी,सभासद राज किशोर सिंह,दुर्गेश श्रीवास्तव,विकास मिश्र,संदीप शुक्ला,दिनेश यादव,सुरेश भारती,संजय भंडारी समेत सैकड़ों लोग रहे। राम जानकी मंदिर नयागंज में आयोजित योग शिविर में पूर्व नामित सभासद विश्वनाथ तिवारी, शिव राम यज्ञ सैनी,उमाशंकर कसौधन,प्रेम प्रकाश गुप्ता,सुरेश श्रीवास्तव,आकाश कौशल समेत काफी लोग रहे।
