अयोध्य राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण : CM योगी को SIT ने सौंपी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट, FIR की तैयारी
अयोध्या। राम मंदिर के दानपात्रों से चोरी गए चढ़ावे की रकम के मामले की जांच कर रही विशेष जांच दल (SIT) अब स्थानीय थाने में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराने जा रही है। SIT के सदस्यों ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर छह दिनों की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सौंपी।जांच के दौरान कई संज्ञेय अपराध और गंभीर खामियां सामने आई हैं।
ट्रस्ट का सदस्य न होते हुए भी गोपाल राव महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल रहे थे, जबकि ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन नहीं कर पाए। गणना के दौरान चोरी का पता चला और कई लोगों के बयान दस्तावेजों से मेल नहीं खा रहे हैं।इन तथ्यों के आधार पर SIT अब FIR दर्ज कराकर आगे की जांच करेगी।
क्या बोले कानून विशेषज्ञ
एसआईटी जांच रिपोर्ट ही चोरी न हो जाए : अखिलेश यादव
अमृत विचार: अयोध्या में राम मंदिर चंढ़ावा घोटाले को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार द्वारा एसआईटी जांच को लेकर तंज कसा है, जांच रिपोर्ट पर होने वाली कार्रवाई पर संसय जाहिर किया है। उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि एसआईटी ध्यान रखे, कहीं जांच की रिपोर्ट ही चोरी न हो जाए, फिर कहेंगे 15 दिन और इंतजार कर लो, रिपोर्ट सौपने में दिन बढ़ेंगे क्योंकि सबूत ठिकाने लगाने हैं।
