Hardoi News : सभासद पति को तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी, पाली थाने में दी तहरीर

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

पाली कस्बे में कारखाने से लौटते समय दो युवकों पर गाली-गलौज और धमकाने का आरोप

पाली कस्बे के मोहल्ला काजी सराय उत्तरी में सभासद के पति को तमंचा दिखाकर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद बड़ी संख्या में मोहल्ले के लोग भी थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पाली/हरदोई, अमृत विचार। पाली कस्बे के मोहल्ला काजी सराय उत्तरी में सभासद के पति को तमंचा दिखाकर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद बड़ी संख्या में मोहल्ले के लोग भी थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

मोहल्ला काजी सराय उत्तरी की सभासद रहनुमा बेगम के पति आरिफ खां, पुत्र नत्थू खां, ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शुक्रवार रात अपना कारखाना बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार मोहल्ले के दो युवक उनके पास पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे।

पीड़ित का आरोप है कि विवाद के दौरान एक युवक ने तमंचा निकालकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आरिफ खां ने पाली थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही मोहल्ले के कई लोग भी थाने पहुंचे और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की।

आरिफ खां का कहना है कि यदि स्थानीय स्तर पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वह पुलिस अधीक्षक से शिकायत करेंगे। पाली थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार