Lawrence Bishnoi Gang : हरियाणा में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में ढेर

Amrit Vichar Network
Published By Ateeq Khan
On

हरियाणा और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के ज्वॉइंट ऑपरेशन में मारे गए बिश्नोई गैंग के दोनों शूटर

शूटरों और पुलिस बीच के अंधाधुध गोलियां चलीं। करीब 12-13 राउंड फायरिंग हुई। चार पुलिस वालों को बदमाशों ने गोलियां मारीं। गनीमत रही कि वे बुलेटप्रूफ जैकेट पहने हुए थे, इसलिए उनकी जान बच गई। एक सिपाही की हालत गंभीर है। उसे इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है।

अमृत विचार : हरियाणा के बहादुरगढ़ में पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटरों को मुठभेड़ में मार गिराया है। मारे गए शूटर प्रवेश और हिमांशु, हांसी जिम संचालक की हत्या में आरोपी थे। पुलिस ने दोनों पर 1-1 लाख रुपये का इनाम घोषित था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और हरियाणा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दोनों को मार गिराया। 

दोनों शूटर प्रवेश और हिमांशु हिसार के रहने वाले थे। प्रवेश का घर टिब्बा दानाशेर में है और हिमांशु जखोड़ा खेड़ा का। पिछले महीने हांसी में एक जिम संचालक की हत्या कर दी गई थी। उसका आरोप हिमांशु और प्रवेश पर ही था। दोनों मुख्य आरोपी बताए जा रहे थे। 

एसटीएफ के एसपी विक्रांत भूषण ने अपने बयान में कहा कि दोनों शूटर बहादुरगढ़ में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। 

पुलिस को सूचना मिली। उनकी घेराबंदी की गई। इसी दौरान पुलिस पर हमलावर हो गए। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलीं। दोनों तरफ से 12-13 राउंड फायरिंग हुई। इसमें दोनों घायल हो गए। एक सिपाही भी घायल हुआ है। उपचार के दौरान दोनों आरोपियों की मौत हो गई। 

सिपाही की हालत गंभीर
पुलिस मुठभेड़ में घायल सिपाही की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया है। पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ में चार पुलिसवालों को गोलियां लगी हैं। चूंकि वह बुलेटप्रूफ जैकेट पहने थे। इसलिए उनकी जान बच गई। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया। 

संबंधित समाचार