Barabanki News: अधूरी सड़क बनी मुसीबत, गर्भवती को चारपाई पर लिटाकर पहुंचाना पड़ा अस्पताल

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

रामसनेहीघाट/बाराबंकी, अमृत विचार। नगर पंचायत रामसनेहीघाट के वार्ड नंबर-7 स्थित बाबा पुरवा में विकास कार्य लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। रामधन की गुमटी से बंधा तक करीब 200 मीटर सड़क को नाली निर्माण के दौरान लगभग एक वर्ष पहले खोद दिया गया था, लेकिन अब तक सड़क का निर्माण नहीं कराया गया। इससे मोहल्ले के लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. ज्ञान प्रकाश से शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। बारिश और धूप में मार्ग से पैदल निकलना भी मुश्किल है, वहीं दोपहिया वाहन फिसलने और बुजुर्गों व बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में वार्ड निवासी संदीप कुमार की गर्भवती पत्नी ललिता की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने 108 एंबुलेंस बुलाई, लेकिन खराब सड़क के कारण एंबुलेंस रास्ते से ही लौट गई। मजबूरी में परिजन उन्हें चारपाई पर लिटाकर अस्पताल ले गए।

वार्डवासियों संदीप कुमार, बाबूलाल, मुन्नालाल, भरतलाल, रामलखन, लक्ष्मण, मुकेश, सजीवन, प्रेमचंद, जगन्नाथ, रामकिशोर, शंभू, उर्मिला, गुड़िया, फूलन और सुषमा सहित अन्य लोगों ने जिलाधिकारी व अधिकारियों से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है। लोगों ने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार चौधरी ने बताया कि मामले की जांच कराकर जल्द सड़क निर्माण शुरू कराया जाएगा और लापरवाही मिलने पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी ! भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से करें दक्षिण भारत और 4 ज्योतिर्लिंग की यात्रा, जानिए कितना है किराया... कब से शुरू होगा सफर,?
लखनऊ में मुख्यमंत्री करेंगे पौधरोपण : 'शक्ति वन'' में पार्क से देख सकेंगे कुकरैल नदी का नजारा
Farrukhabad News : समाधान दिवस पर लेखपाल निलंबित, भूमि विवाद मामले में डीएम ने की कार्रवाई, कहा- लापरवाही कतई क्षम्य नहीं
संविदा कर्मियों ने खोला मोर्चा:  बैठक का मिनट्स न मिलने पर 28 जुलाई को धरने का ऐलान 
डिजिटल डकैतों का 'एनकाउंटर' करती फिल्म साइलेंट क्राइम्स... कानपुर कमिश्नरेट की पहल पर बनी इस फ़िल्म की हुई स्क्रीनिंग, जानिए क्यों है महत्वपूर्ण