Barabanki News : 155 ईसीसीई एजूकेटर को मिला विद्यालय, 5 रहे अनुपस्थित, जानिए किस आधार पर हुआ चयन

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

160 परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में रखे जाने हैं एजूकेटर

बाराबंकी में ईसीसीई एजूकेटर भर्ती-2026 के तहत 155 चयनित अभ्यर्थियों को मेरिट और पसंद के आधार पर कंप्यूटर आधारित पारदर्शी प्रक्रिया से विद्यालय आवंटित किए गए। 160 में से पांच अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

बाराबंकी, अमृत विचार। ईसीसीई एजूकेटर (प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा) भर्ती-2026 के तहत शुक्रवार को विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में चयनित अभ्यर्थियों का विद्यालय आवंटन पारदर्शी एवं कंप्यूटर आधारित प्रक्रिया के माध्यम से किया गया। 160 चयनित अभ्यर्थियों में से 155 उपस्थित रहे, जिन्हें मेरिट के आधार पर उनकी पसंद के विद्यालय आवंटित किए गए।

डायट गनेशपुर प्राचार्य अमित कुमार यादव की देखरेख में हुई प्रक्रिया का शुभारंभ मेरिट में प्रथम स्थान प्राप्त संत सरन द्वारा पूरेदूलभ विद्यालय के चयन से हुआ, जबकि द्वितीय स्थान पर रहे विमलेश कुमार ने कंपोजिट विद्यालय रमुआपुर का चयन किया। आवंटन की प्रत्येक जानकारी प्रोजेक्टर के माध्यम से रियल टाइम में प्रदर्शित की गई, जिससे पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी रही।

बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार सत्र 2025-26 में स्वीकृत 160 पदों के लिए लिखित परीक्षा के आधार पर शीर्ष 160 अभ्यर्थियों का चयन किया गया था। इनमें से पांच अभ्यर्थियों के अनुपस्थित रहने से पूरेडलई विकासखंड के पांच विद्यालयों का आवंटन नहीं हो सका। बनीकोडर, बंकी, मसौली, निन्दूरा, पूरेडलई, सिद्धौर, सिरौलीगौसपुर और सूरतगंज में 11-11, जबकि देवा, फतेहपुर, हैदरगढ़, हरख, रामनगर, त्रिवेदीगंज में 10-10 तथा नगर क्षेत्र के दो विद्यालयों में ईसीसीई एजूकेटर तैनात किए जाएंगे।

इस मौके पर राहुल सिंह सूर्यवंशी, आनन्द कुमार यादव, महेन्द्र कुमार यादव, स्वर्णिमा वर्मा, जिला समन्वयक निपुण अमित कुमार श्रीवास्तव, ईएमआईएस इंचार्ज पंकज कुमार वर्मा, जिला स्काउट मास्टर राजेन्द्र त्रिपाठी, ऋषि वर्मा, ब्लॉक एमआईएस सूर्य प्रकाश वर्मा तथा क्वालिटी को-ऑर्डिनेटर रवि मौर्या सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

 

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी ! भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से करें दक्षिण भारत और 4 ज्योतिर्लिंग की यात्रा, जानिए कितना है किराया... कब से शुरू होगा सफर,?
लखनऊ में मुख्यमंत्री करेंगे पौधरोपण : 'शक्ति वन'' में पार्क से देख सकेंगे कुकरैल नदी का नजारा
Farrukhabad News : समाधान दिवस पर लेखपाल निलंबित, भूमि विवाद मामले में डीएम ने की कार्रवाई, कहा- लापरवाही कतई क्षम्य नहीं
संविदा कर्मियों ने खोला मोर्चा:  बैठक का मिनट्स न मिलने पर 28 जुलाई को धरने का ऐलान 
डिजिटल डकैतों का 'एनकाउंटर' करती फिल्म साइलेंट क्राइम्स... कानपुर कमिश्नरेट की पहल पर बनी इस फ़िल्म की हुई स्क्रीनिंग, जानिए क्यों है महत्वपूर्ण