Ram Mandir Ayodha : वीएचपी की अयोध्या डीएसपी को चिट्ठी, राम मंदिर चंदा चोरी में विपक्ष के नेताओं से सबूत मांगें

Amrit Vichar Network
Published By Ateeq Khan
On

राम मंदिर चंदा चोरी पर मचे बवंडर के बीच वीएचपी ने जांच अधिकारी को भेजा पत्र

वीएचपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने अपने पत्र में विपक्ष के उन नेताओं के बयानों का हवाला दिया, जिन्होंने चंदा चोरी की धनराशि हजारों करोड़ में बताई है। वीएचपी ने जांच अधिकारी को लिखे पत्र में कहा कि उन नेताओं को बुलाकर बयान दर्ज किए जाएं। सबूत मांगें और अगर नहीं दे पाएं तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए।

अमृत विचार : विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने अयोध्या के डीएसपी को एक पत्र लिखकर श्रीराम मंदिर चंदा चोरी मामले में विपक्ष के नेताओं के बयान दर्ज करने की मांग उठाई है। वीएचपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार के इस पत्र में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी, सपा सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव, दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और सांसद संजय सिंह का जिक्र है। वीएचपी ने कहा कि चारों नेताओं ने अपने बयानों में चोरी की धनराशि अलग-अलग बताई है। इसलिए इन्हें बुलाकर बयान दर्ज किए जाएं। सबूत मांगें। न देने पर कार्रवाई की जाए। 

वीएचपी अध्यक्ष आलोक कुमार ने विपक्षी नेताओं के उन बयानों का हवाला दिया है, जिसमें उन्होंने चोरी की धनराशि दो हजार करोड़ से लेकर 20 हजार करोड़ तक बताई है। उन्होंने आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के एसआईटी को सौंपे गए कुछ दस्तावेजों का जिक्र किया है। 


चंदा चोरी की एसआईटी जांच 


राम मंदिर चंदा चोरी की जांच एसआईटी कर रही है। रिपोर्ट शासन को सौंपी जा चुकी है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ भी कर रही है। इस बीच विपक्ष भाजपा और सरकार पर आक्रामक रूप से हमलावर है और चंदा चोरी को हजारों करोड़ तक बता रहा है। 

कल होगी ट्रस्ट की बैठक 


राम मंदिर चंदा चोरी पर मचे हंगामें के बीच सोमवार को राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक होगी। इसमें महासचिव पद से चंपत राय और सदस्य पद से अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर विचार किया जाएगा। बैठक में मंदिर के वित्तीय प्रबंधन को लेकर भी ठोस मंथन होगा, ताकि भविष्य में ऐसी परिस्थितियां नहीं पैदा होने पाएं। 

 

संबंधित समाचार