Lucknow News: सर्राफा व्यवसायी से 13.75 लाख की धोखाधड़ी, पीड़ित ने 4 आरोपियों पर दर्ज कराई रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

जेवर गिरवी रखकर उधार ली रकम, भुगतान मांगने पर दिया बाउंस चेक; चौक पुलिस ने शुरू की जांच

लखनऊ के चौक क्षेत्र में सराफ व्यवसायी से 13.75 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया। जेवर गिरवी रखकर उधार लेने के बाद फर्जी चेक देने के आरोप में चार कारोबारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पुलिस जांच में जुटी।

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी के चौक कोतवाली क्षेत्र में एक सर्राफा व्यवसायी से 13.75 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि परिचित कारोबारियों ने पहले व्यापारिक लेनदेन के जरिए विश्वास कायम किया और बाद में जेवर गिरवी रखकर लाखों रुपये उधार ले लिए। जब पीड़ित ने रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने फर्जी चेक थमा दिया, जो बैंक में लगाने पर बाउंस हो गया। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

व्यापारिक संबंध का उठाया फायदा, लाखों रुपये लेकर मुकरने का आरोप

इंस्पेक्टर चौक नागेश उपाध्याय के मुताबिक, तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।ठाकुरगंज के मुफ्तीगंज स्थित सोनार वाली गली निवासी राजकुमार वर्मा की चौक की चूड़ी वाली गली में आभूषण की दुकान है। उनकी दुकान के पड़ोस में वीरेंद्र रस्तोगी की भी ज्वेलरी शॉप है। पड़ोसी होने और एक ही कारोबार से जुड़े होने के कारण दोनों परिवारों में अच्छी जान-पहचान थी।

इसी दौरान राजकुमार की मुलाकात वीरेंद्र के रिश्तेदार पवन रस्तोगी निवासी राजाजीपुरम, उसके साले सुधीर सोनी निवासी गोसाईंगंज, प्रदीप मिश्र उर्फ बउवा पंडित और विवेक रस्तोगी से हुई। पीड़ित का आरोप है कि वर्ष 2024 से अगस्त 2025 के बीच आरोपियों ने जेवर गिरवी रखकर उनसे कुल 13.75 लाख रुपये उधार लिए। तय समय बीतने के बाद भी न तो जेवर छुड़ाए गए और न ही उधार की रकम लौटाई गई।

फर्जी चेक देकर टालने की कोशिश, शिकायत पर दर्ज हुई एफआईआर

राजकुमार वर्मा के अनुसार, लगातार तकादा करने पर दिसंबर 2025 में पवन रस्तोगी ने भुगतान के लिए एक चेक दिया। जब चेक बैंक में लगाया गया तो वह फर्जी होने के कारण बाउंस हो गया। इसके बाद पीड़ित को अपने साथ धोखाधड़ी का एहसास हुआ और उन्होंने शुक्रवार को चौक कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई।

प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद चौक पुलिस ने पवन रस्तोगी, वीरेंद्र रस्तोगी, प्रदीप मिश्र उर्फ बउवा पंडित और विवेक रस्तोगी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

UP Digital Library : गांव के होनहारों को अफसर बनाएगी योगी सरकार, 32 जिलों में तैयार हुई हाईटेक डिजिटल लाइब्रेरी
खराब, सड़े, एक्सपायरी आइटम की बिक्री ...FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस, ऑनलाइन सामान खरीदने वाले हो जाये सावधान
Lucknow News: ई-रिक्शा में बैंककर्मी महिला का मंगलसूत्र उड़ाया, चार महिलाओं और एक लड़की पर टप्पेबाजी का आरोप
Balrampur News : डीएम ऑफिस में नौकरी दिलाने के नाम पर भाई-बहन से 8.81 लाख रुपए की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र से खुली ठगी की पोल
12 जुलाई का पंचांग : त्रयोदशी पर बन रहे शुभ संयोग, नए काम और खरीदारी के लिए अच्छा दिन; जानें राहुकाल, मुहूर्त और दिशाशूल