Indian Railway: समर स्पेशल ट्रेन देगी यात्रियों को राहत, बरेली से वलसाड का सफर होगा आसान

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

11 जून से 9 जुलाई तक पांच फेरों का संचालन, सिटी स्टेशन पर होगा ठहराव

समर स्पेशल ट्रेन 11 जून से 9 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार को लालकुआं से और 12 जून से 10 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार को वलसाड से संचालित होगी। ट्रेन का बरेली सिटी स्टेशन पर ठहराव रहेगा।

बरेली, अमृत विचार। ग्रीष्मकालीन भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को राहत देते हुए लालकुआं-वलसाड-लालकुआं साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 11 जून से 9 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार को लालकुआं से और 12 जून से 10 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार को वलसाड से संचालित होगी। ट्रेन का बरेली सिटी स्टेशन पर ठहराव रहेगा।

05344/05343 लालकुआं-वलसाड-लालकुआं साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन कुल पांच फेरों के लिए संचालित की जाएगी। 05344 लालकुआं-वलसाड विशेष ट्रेन 11 जून से 9 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार को लालकुआं से सुबह 9 बजे रवाना होगी और बरेली सिटी स्टेशन पर सुबह 11:05 बजे पहुंचेगी। यहां से प्रस्थान कर ट्रेन बदायूं, कासगंज, मथुरा, भरतपुर, सवाई माधोपुर, कोटा, रतलाम, छायापुरी और सूरत होते हुए अगले दिन दोपहर 12 बजे वलसाड पहुंचेगी। 

वापसी में 05343 वलसाड-लालकुआं विशेष ट्रेन 12 जून से 10 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार को वलसाड से दोपहर 3:25 बजे चलेगी और अगले दिन बरेली सिटी स्टेशन पर दोपहर 3:25 बजे पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन शाम 5:45 बजे लालकुआं पहुंचेगी। रेलवे के अनुसार ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान, एसी थर्ड इकोनॉमी, एसी थर्ड और एसी सेकेंड श्रेणी के कोच शामिल रहेंगे।

संबंधित समाचार