आपातकाल की 51वीं बरसी... बोले CM योगी- सत्ता को बचाने के लिए कांग्रेस ने पाप किया

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ: सीएम योगी लोकभवन में आपातकाल की 51वीं बरसी पर आयोजित 'संविधान हत्या दिवस' कार्यक्रम में हिस्सा लिया। 25 जून 1975 को देश में लगे आपातकाल को भाजपा 'संविधान हत्या दिवस' के रूप में मनाती है। योगी लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में आपातकाल के दौरान लोकतंत्र पर हुए हमले और उस दौर के संघर्ष को याद किया।

इसके बाद संतकबीरनगर में 475 करोड़ रुपये की 139 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंंगे। योगी आज शाम करीब चार बजे संतकबीरनगर पहुंचेंगे और 475 करोड़ रुपये की 139 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें कई परियोजनाओं का लोकार्पण और कई का शिलान्यास शामिल है। परियोजनाओं में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और ग्रामीण विकास से जुड़े काम शामिल हैं। मुख्यमंत्री के दौरे से संतकबीरनगर के विकास को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

 

संबंधित समाचार