दक्षिण अफ्रीका का ऐतिहासिक पल! दक्षिण कोरिया को 1-0 से हराकर पहली बार विश्व कप नॉकआउट में पहुंची टीम

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

ग्वाडालूप (मैक्सिको): थापेलो मासेको के शानदार गोल की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने दक्षिण कोरिया को 1-0 से हरा दिया और विश्व कप इतिहास में पहली बार नॉकआउट चरण में जगह बना ली।

63वें मिनट में त्शेपांग मोरेमी के सटीक क्रॉस पर मासेको ने गेंद को गोलपोस्ट में लगाकर दक्षिण अफ्रीकी टीम को जीत दिलाई। इस रोमांचक जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर रहा, जबकि मैक्सिको ने ग्रुप चरण के अपने तीनों मैच जीतकर टॉप पर जगह बनाई।

अब कनाडा से होगा सामना

रविवार को नॉकआउट राउंड में दक्षिण अफ्रीका की टीम ग्रुप बी की दूसरे स्थान वाली कनाडा से कैलिफोर्निया के इंगलवुड में भिड़ेगी।

दक्षिण अफ्रीका इससे पहले 1998, 2002 और 2010 (मेजबान के रूप में) विश्व कप में ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ पाया था। इस बार टीम ने शानदार comeback किया। पहले मैच में मैक्सिको से 2-0 से हारने के बाद चेक गणराज्य के खिलाफ 1-1 का ड्रॉ खेला और अब दक्षिण कोरिया पर जीत हासिल कर इतिहास रच दिया।

दक्षिण कोरिया की उम्मीदें बरकरार

दक्षिण कोरिया ने टूर्नामेंट की शुरुआत चेक गणराज्य पर जीत के साथ की थी, लेकिन मैक्सिको के हाथों 1-0 से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि तीसरे स्थान पर रहने वाली सर्वश्रेष्ठ टीम के रूप में नॉकआउट में पहुंचने का उनका मौका अभी भी जिंदा है। 

2002 में चौथा स्थान हासिल कर नॉकआउट पहुंचने वाली पहली एशियाई टीम बनी दक्षिण कोरिया 2010 और 2022 में भी अंतिम 16 में पहुंच चुकी है।

यह भी पढ़ेंः 6वें वर्ल्ड कप में रोनाल्डो का महा-रिकॉर्डः आलोचनाओं का मुंह बंद कर पुर्तगाल ने उज्बेकिस्तान को 5-0 से रौंदा

संबंधित समाचार