25 जून 2026 : जानें आज का अपना राशिफल
मेष-
आज आप अपने लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर पायेंगे। विपरीत परिस्थितियों का सामना मजबूती से करेंगे।
वृषभ-
आज यदि बुखार और सर्दी के लक्षण हैं तो तुरंत डॉक्टर से मिलें। नौकरी को लेकर परेशानी हो सकती है। खटास को दूर करने का प्रयास करें।
मिथुन-
आज कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ आपका तालमेल बहुत ही बेहतरीन रहने वाला है। सरकारी कार्यों में आपको लाभ होगा।
कर्क-
आज यदि आप बेरोजगार हैं तो रोजगार के उत्तम अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितायेंगे।
सिंह-
आज परिजनों की भावनाओं का ध्यान रखें। बेवजह के मामलों में न उलझें। दिनचर्या और खानपान में कड़ा अनुशासन रखें।
कन्या-
आज अपने विचारों में स्पष्टता रखें। विरोधी आपकी छवि बिगाड़ सकते हैं। छात्रों के ऊपर पढ़ाई का दबाव रहेगा।
तुला-
आज आपके उत्साह और एकाग्रता में वृद्धि होगी। आयात-निर्यात से जुड़े व्यापार में आपको लाभ मिलेगा।
वृश्चिक-
आज नए व्यापार की शुरुआत को लेकर कुछ तनाव रहेगा। व्यापार में आपको लोगों से सलाह लेनी चाहिए, उससे आपको लाभ मिलेगा।
धनु-
आज धन के लेन-देन को लेकर असुविधा हो सकती है। आपको अपने गुरु से परामर्श अवश्य लेना चाहिए। आपको यात्रा से बचना चाहिए।
मकर-
आज विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति मिल सकती है। चिकित्सा के कार्यक्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतर है।
कुंभ-
आज व्यस्तता के बावजूद आपको आराम पर भी ध्यान देना चाहिए। किसी बड़ी कंपनी से डील करने के मौके मिलेंगे।
मीन-
आज परिजनों से किसी कारण झगड़ा हो सकता है। सभी की भावनाओं का ध्यान रखें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।
