Hardik Pandya Marriage: मांग में सिंदूर, माथे पर बिंदी... माहिका शर्मा और हार्दिक की फोटो ने बढ़ाई हलचल, क्या हो गई दूसरी शादी?

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

र्दिक पांड्या और उनकी गर्ल फ्रेंड माहिका शर्मा की जो तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल उसे देखने के बाद उनके फैंस कयास लगा रहे हैं कि कपल ने गुचचुप तरीके शादी रचा ली है?

लखनऊ। टीम इंडिया के धुरंधर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अक्सर खेल से ज्यादा अपनी लव लाइफ और स्टाइल को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। इस कड़ी में एक बार फिर से हार्दिक और उनकी गर्ल फ्रेंड माहिका शर्मा की एक लेटेस्ट तस्वीर सोशल मीडिया में छाई हुई है, जो फैंस के दिलों में हलचल और जिज्ञासा पैद कर दी है, कि क्या हार्दिक  ने माहिका संग दूसरी शादी कर ली है। 

वायरल तस्वीर ने बढ़ाईं फैंस की धड़कनें

दरसअल हार्दिक पांड्या और उनकी गर्ल फ्रेंड माहिका शर्मा की जो तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल उसे देखने के बाद उनके फैंस कयास लगा रहे हैं कि कपल ने गुचचुप तरीके शादी रचा ली है? बता दें कि पहली पत्नी नताशा से 2024 में तलाक के बाद हार्दिक पांडया मॉडल माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं। दोनों काफी समय से लिव इन रिलेशनशिप में हैं। वहीं अब इस जोड़ी की एक लेटेस्ट फोटो ने इंटरनेट पर तहलका मचा रही है। 

cats

माहिका-हार्दिक पांड्या ने कर ली शादी? 

बता दें कि इस वायरल तस्वीर में जहां माहिका शर्मा की मांग में सिंदूर और माथे पर लाल रंग की बिंदी नजर आ रही है, तो वहीं हार्दिक के माथे पर भी लाल टीका लगा हुआ है। इतना ही तस्वीर में इस कपल के साथ एक बुजुर्ग महिला भी नजर आ रही जो माहिका शर्मा की मां हैं। इंटरनेट पर इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस कह रहे हैं कपल ने प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली है। हालांकि अभी तक हार्दिक और माहिका शर्मा की तरफ से शादी की खबरों को न तो कंफर्म किया गया है और न ही खंडन। 

cats

बता दें हार्दिक पांड्या की पहली शादी नताशा स्टेनकोविक से हुई थी। दोनों से एक बेटा अगस्तय भी है लेकिन दोनों का साल 2024 में तलाक हो गया। लेकिन हाल ही में हार्दिक पांड्या ने पहली पत्नी नताशा और बेटे को कार डिफेंडर कार गिफ्ट की थी।

सोशल मीडिया पर लोग कर रहे रिएक्ट

तस्वीर वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। कुछ यूजर्स दोनों को बधाई दे रहे हैं, जबकि कई लोगों का कहना है कि आधिकारिक पुष्टि होने तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहिए।

संबंधित समाचार