Dhirendra Shastri: राम मंदिर चढ़ावा चोरी कांड पर धीरेंद्र शास्त्री का तीखा बयान, कहा- 'रावण आज भी हैं, बस..
लखनऊ। अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे और चंदे की कथित चोरी के मामले पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे सिर्फ पैसे की चोरी नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य बताया।
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, “रावण ने तो केवल माता जानकी (सीता) का हरण किया था, लेकिन इन लोगों ने करोड़ों लोगों की श्रद्धा और भरोसा चुरा लिया। रावण आज भी हैं, बस उनका रूप बदल गया है।”
भगवान के नाम पर चोरी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा
धीरेंद्र शास्त्री ने साफ कहा कि भगवान के नाम पर आने वाले चढ़ावे में गड़बड़ी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, “ऐसे लोगों को उनके कर्मों का दंड अवश्य मिलेगा। यह श्रद्धा की चोरी है और ऐसा करने वालों को भगवान महादंड देंगे।” उन्होंने यह भी कहा कि मामले की जांच जारी है और सच सामने आना बहुत जरूरी है।
“करोड़ों ने श्रद्धा से दान दिया”
धीरेंद्र शास्त्री ने याद दिलाया कि करोड़ों लोगों ने भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण और सेवा के लिए श्रद्धापूर्वक दान दिया था। उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि किसी भी स्तर पर अनियमितता या चोरी हुई है, तो दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।
राम मंदिर चढ़ावा विवाद देशभर से आ रही प्रतिक्रियाएं
राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बयान भी चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण और सेवा के लिए श्रद्धापूर्वक दान दिया है। ऐसे में यदि किसी भी स्तर पर अनियमितता या भ्रष्टाचार हुआ है, तो दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होना आवश्यक है, ताकि लोगों का विश्वास बना रहे।
