Firozabad News : बेरहम पति ने चार बच्चों से छीनी मां की ममता, इस वजह से पत्नी को उतारा मौत के घाट
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में शराब के लती ने शुक्रवार रात में पैसों के लिए हुये घरेलू विवाद के बीच बेलचा से प्रहार कर पत्नी की निर्मम हत्या कर दी गई और फरार हो गया। शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के प्रतापपुर में रहने वाले राम नरेश और उसकी पत्नी सविता मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता थे। रामनरेश के चार बच्चे हैं जो शराब पीने का आदी है।
शुक्रवार रात को पत्नी से शराब के लिए पैसे मांगने पर दोनों के बीच काफी विवाद हो गया। आक्रोशित रामनरेश ने बेलचा से पत्नी के ऊपर कई प्रहार कर दिए इससे पत्नी लहुलुहान हो गई। इसी दौरान अचानक रामनरेश की पुत्री रिशु (16) की आंख खुल गई। उसने देखा उसका पिता बदहवास हालत में था और उसके हाथों में खून लगा हुआ था।
कमरे का नजारा देख सन्न रह गई बेटी
रिशु ने कमरे में जाकर देखा तो उसकी मां लहू लुहान हालात में बिस्तर पर पड़ी हुई थी। उसने हादसे की जानकारी अन्य परिवार को लोगों को दी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्रित करने के बाद मृतका के शब को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया । बेटी के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी रामनरेश के खिलाफ कार्रवाई कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
