Bareilly News: भरत तिवारी एनकाउंटर पर ब्राह्मण समाज का प्रदर्शन, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की उठी मांग

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

बरेलीः आंवला तहसील मुख्यालय पर भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर ब्राह्मण समाज में नाराजगी देखने को मिली। बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने एकत्र होकर मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग उठाई।

प्रदर्शन के दौरान ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि पूरे प्रकरण की पारदर्शी और निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

समाज के लोगों ने एनकाउंटर की परिस्थितियों पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि यदि भरत तिवारी ने आत्मसमर्पण कर दिया था, तो उसके बाद हुई कार्रवाई की निष्पक्ष जांच आवश्यक है। इस मुद्दे पर लोगों ने गहरी नाराजगी जताते हुए न्याय की मांग की।

ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और सभी ने एक स्वर में मामले की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग दोहराई।

यह भी पढ़ेंः Badaun: 4 साल की मासूम बच्ची पर दरिंदगी... ताजिया जुलूस की भीड़ में किडनैप, मक्के के खेत में खून से लथपथ हालत में मिली

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज