99 लाख सब्सिडी विवाद पर बोले भागीरथ चौधरी: “मैंने कोई तथ्य नहीं छुपाया, सब कुछ नियमों के तहत हुआ”

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

राजस्थानः केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने अपने कृषि फार्म पर मिली करीब 99 लाख रुपये की सब्सिडी को लेकर उठ रहे सवालों पर सफाई दी है। उन्होंने पूरे मामले को पारदर्शी बताते हुए कहा कि उन्हें यह लाभ पूरी तरह से निर्धारित सरकारी प्रक्रिया और नियमों के तहत मिला है।

“मैं स्वयं किसान हूं”: भागीरथ चौधरी

भागीरथ चौधरी ने कहा कि “मैं एक किसान हूं और बचपन से खेती कर रहा हूं… मैंने कुछ नहीं छुपाया है। हजारों किसान पॉलीहाउस लगाते हैं और सब्सिडी का फायदा लेते हैं। मैंने भी उसी प्रक्रिया के तहत सब्सिडी ली है। मैं वहां किसानों को नई तकनीक और प्राकृतिक खेती की ट्रेनिंग भी देता हूं।”

2018 में किया था आवेदन, सभी जानकारी सार्वजनिक: मंत्री

केंद्रीय राज्य मंत्री ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2018 में इस योजना के लिए आवेदन किया था। उनके अनुसार उनके कृषि फार्म पर एक बोर्ड लगा है, जिसमें लिए गए ऋण और प्राप्त सब्सिडी की पूरी जानकारी सार्वजनिक रूप से दर्ज है।

उन्होंने कहा कि फार्म का कई बार स्थानीय प्रशासन द्वारा निरीक्षण भी किया जा चुका है। इसके अलावा वहां किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक और प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण भी दिया जाता है।

भागीरथ चौधरी ने दोहराया कि जब पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और नियमों के अनुसार हुई है, तो किसी भी तरह की जानकारी छिपाने का सवाल नहीं उठता।

क्या है पूरा मामला?

रिपोर्टों के मुताबिक, राजस्थान के अजमेर जिले के पीह गांव स्थित उनके कृषि फार्म पर कृत्रिम तालाब और चार बड़े पॉलीहाउस बनाए गए हैं।

फार्म पर लगे बोर्ड में उल्लेख है कि यह परियोजना राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड (NHB) और कृषि मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सहायता प्राप्त है। इसमें लाभार्थी के रूप में भागीरथ चौधरी का नाम और करीब 99,60,000 रुपये की सब्सिडी दर्ज है।

यह भी पढ़ेंः Ayodhya Ram Mandir: चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा, ट्रस्ट बोला- 'सत्य का सूर्य जरूर चमकेगा'

संबंधित समाचार