Barabanki News : मैच देखकर लौट रहे मासूम को जंगल ले जाकर कुकर्म, आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज
बाराबंकी के कुर्सी थाना क्षेत्र में क्रिकेट मैच देखकर लौट रहे 8 वर्षीय बालक को बहाने से जंगल ले जाकर युवक ने कथित रूप से कुकर्म किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
निन्दूरा/बाराबंकी, अमृत विचार। शुक्रवार शाम क्रिकेट प्रतियोगिता देखकर घर जा रहे बालक को बहाने से जंगल ले जाकर युवक ने उसके साथ कुकर्म किया। घर लौटे बालक की बात सुनकर परिजन थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया पर आरोपी फरार बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार यह घटना कुर्सी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव के पास हुई। पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका आठ साल का बेटा गांव के बाहर चल रहे क्रिकेट टूनामेंट में मैच देखने गया था। शुक्रवार शाम वह मैच देखकर घर के लिए निकला तो उसे गांव के ही शुएब ने रोक लिया और घूमने के बहाने जंगल साथ ले गया।
वहां पर उसने बालक के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। वहां से रोते बिलखते घर आए बालक ने परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और लिखित शिकायत की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। थानाध्यक्ष केके सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे।
