सेशेल्स एयरपोर्ट पर 'गार्ड ऑफ ऑनर', अल्डाब्रा कछुओं को खाना खिलाया, कुछ ऐसा हुआ पीएम मोदी का स्वागत
विक्टोरिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर सेशेल्स पहुंचे। सेशेल्स अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर स्वागत के लिए बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग एकत्र हुए। प्रधानमंत्री तीन दिन के आधिकारिक दौरे पर यहां आए हैं। हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी और एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मोदी का भव्य स्वागत किया।
20.jpg)
प्रधानमंत्री को औपचारिक 'गार्ड ऑफ ऑनर' भी दिया गया। यहां पहुंचने पर मोदी का स्वागत नृत्य संगीत से किया गया, जिनमें से एक समूह ने कच्छ का नृत्य पेश किया। इस यात्रा के दौरान वह राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ बातचीत करेंगे और इस द्वीपीय देश के 'राष्ट्रीय दिवस' के स्वर्णजयंती समारोह में शामिल होंगे।
19.jpg)
मोदी ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "शानदार सांस्कृतिक जुड़ाव!" उन्होंने कहा, "सेशेल्स में हवाई अड्डे पर हुए स्वागत में कच्छ का नृत्य भी शामिल था। भारत के अलग-अलग हिस्सों की संस्कृति को हमारे प्रवासी समुदाय ने जिस तरह से संजोकर रखा है, वह तारीफ के काबिल है।"
https://twitter.com/narendramodi/status/2070843864714555610?s=20
वह पौधारोपण कार्यक्रम के लिए राष्ट्रपति हर्मिनी के साथ सेशेल्स के राष्ट्रीय वनस्पति उद्यान भी गए।
19.jpg)
प्रधानमंत्री मोदी को वहां विशालकाय अल्डाब्रा कछुओं को खाना खिलाते हुए भी देखा गया। राष्ट्रपति हर्मिनी के निमंत्रण पर राजकीय यात्रा पर आए मोदी 'विशिष्ट अतिथि' के तौर पर राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल होंगे।
20.jpg)
उन्होंने कहा, "सेशेल्स, हिंद महासागर में हमारा एक अहम समुद्री साझेदार और करीबी दोस्त है। मैं एक ऐसी सार्थक यात्रा की उम्मीद कर रहा हूं, जिसका मकसद हमारे पुराने रिश्तों को और मजबूत करना और दोनों देशों के लोगों के फायदे के लिए सहयोग को बढ़ाना है।" प्रधानमंत्री ने यात्रा पर रवाना होने से पहले एक बयान में कहा कि सेशेल्स भारत का एक महत्वपूर्ण समुद्री पड़ोसी और 'विजन महासागर' तथा 'ग्लोबल साउथ' के प्रति भारत की साझा प्रतिबद्धता का प्रमुख साझेदार है।
अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सशस्त्र बलों की एक टुकड़ी और भारतीय नौसेना के दो जहाज इन समारोहों में हिस्सा लेंगे। मोदी ने आगे कहा कि वह दोनों देशों की पुरानी दोस्ती को और मज़बूत करने के मकसद से होने वाली द्विपक्षीय बातचीत का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। सेशेल्स दौरे पर रवाना होने से पहले उन्होंने कहा, "हम मिलकर अपने लोगों की तरक्की के लिए काम करेंगे और हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा और समृद्धि को बढ़ावा देंगे।"
दोनों पक्षों के द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा करने और आपसी हित के क्षेत्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री मोदी सेशेल्स की संसद नेशनल असेंबली को भी संबोधित करेंगे और भारतीय समुदाय के सदस्यों से बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले 2015 में सेशेल्स की यात्रा की थी, जबकि राष्ट्रपति हर्मिनी इसी साल भारत आए थे।
