अयोध्या पहुंचे अनुपम खेर, रामलला के किए दर्शन; दान चोरी मामले पर बोले- ‘चोर हर जगह हैं लेकिन...
नई फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले राम मंदिर में पूजा-अर्चना। दान चोरी के मामले पर अभिनेता ने कहा- दोष चोर का है, मंदिर की पवित्रता पर सवाल नहीं उठाया जा सकता।
अयोध्या, अमृच विचार। बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले बुधवार को अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। राम मंदिर में दर्शन के बाद अनुपम खेर ने मंदिर से जुड़े दान चोरी के मामले पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।
'चोर हर जगह हो सकते हैं, मंदिर की गरिमा कम नहीं होती'
राम मंदिर में दान की चोरी के मामले पर अभिनेता अनुपम खेर ने कहा कि किसी भी स्थान पर गलत काम करने वाले लोग हो सकते हैं, लेकिन इससे उस स्थान की पवित्रता या सम्मान कम नहीं होता।
उन्होंने कहा कि जिस राम मंदिर के निर्माण का इंतजार सदियों तक किया गया, उसकी गरिमा कुछ लोगों की कथित हरकतों से प्रभावित नहीं हो सकती।
'घर में चोरी हो तो दोष घर का नहीं, चोर का होता है'
अनुपम खेर ने कहा कि यदि किसी के घर में चोरी होती है तो जिम्मेदार चोर होता है, घर नहीं। उसी तरह मंदिर में यदि चोरी की घटना होती है तो इसके लिए दोषी चोरी करने वाले लोग हैं, न कि मंदिर।
उन्होंने कहा कि पूरे हिंदू समाज और सभी लोगों को इस बात को समझने की जरूरत है।
दान श्रद्धा से दिया जाता है, सौदे के लिए नहीं
अभिनेता ने कहा कि श्रद्धालु भगवान को दान किसी सौदे या बदले की भावना से नहीं देते। लोग अपनी आस्था और विश्वास के साथ दान करते हैं, इसलिए ऐसी घटनाओं को मंदिर की पवित्रता से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।
यह भी पढ़ेंः Instagram पर आपत्तिजनक विज्ञापनों के मामले में Meta ने दी सफाई, किया ये बड़ा दावा
