Ayodhya News : राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार गोपाल राव बोले... मुझे ट्रस्ट से नहीं हटाया गया, दान में मिला सोना-चांदी सुरक्षित

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य गोपाल राव ने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें ट्रस्ट से नहीं हटाया गया है और इस संबंध में चल रही चर्चाएं तथ्यात्मक नहीं हैं।

अयोध्या, अमृत विचार। राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य गोपाल राव ने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें ट्रस्ट से नहीं हटाया गया है और इस संबंध में चल रही चर्चाएं तथ्यात्मक नहीं हैं।

गोपाल राव ने कहा कि जिन पदाधिकारियों ने इस्तीफा दिया है, उन्होंने वह नैतिक आधार पर दिया है। उन्होंने कहा कि इसका यह अर्थ नहीं है कि ट्रस्ट के सभी सदस्यों को हटाया गया है या उनके पदों में कोई बदलाव किया गया है।

उन्होंने राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दान किए गए आभूषणों को लेकर भी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि दान में प्राप्त सोना-चांदी और अन्य कीमती आभूषण पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मंदिर में प्राप्त सभी बहुमूल्य वस्तुओं का सुरक्षित रखरखाव किया जा रहा है।

गौरतलब है कि राम मंदिर के चढ़ावे में कथित अनियमितताओं को लेकर जांच जारी है। इस बीच गोपाल राव का यह बयान ऐसे समय आया है, जब मामले को लेकर लगातार राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

खबर अपडेट हो रही है...

संबंधित समाचार