रामपुर-बदायूं के 26 केंद्रों पर यूपी टीईटी की परीक्षा आज, नकलविहीन परीक्षा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

 14,825 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा  पर शुरू होगी टीईटी परीक्षा, तैयारी पूरी -यूपी टीईटी 2, 3 व 4 जुलाई तक पांच पालियों में होगी परीक्षा

रामपुर, अमृत विचार: गुरुवार से तीन दिन चलने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) को लेकर विकास भवन में जिला प्रशासन की बैठक हुई। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी, नकलविहीन संपन्न कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक निर्देश दिए। तीन दिनों तक चलने वाली यूपी टीईटी परीक्षा में बदायूं के 15 केंद्रों पर होगी। इन केंद्रों पर 28198 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचेंगे। परीक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

जिलाधिकारी ने बताया कि जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर 14,825 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा 2, 3 व 4 जुलाई तक तीन दिवसों में 5 पालियों में होगी। प्रत्येक दिन पहली पाली की परीक्षा प्रातः 9:30 बजे से अपराह्न 12 बजे तक तथा दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2:30 बजे से सायं 5 बजे तक होगी। जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा को सफलतापूर्वक कराने के लिए 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 11 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

इसके अलावा आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए 9 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 9 स्टेटिक मजिस्ट्रेट को रिजर्व में रखा गया है। सभी अधिकारियों को अपने आवंटित परीक्षा केंद्रों पर समय से पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने तथा परीक्षा समाप्ति तक सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए। किसी भी प्रकार की लापरवाही, नकल अथवा अव्यवस्था पर कड़ी कार्रवाई होगी। सभी अधिकारी शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें तथा किसी भी समस्या की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दें।

पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। परीक्षा केंद्रों के आसपास कानून-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात को सुचारू रखने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की गोपनीयता एवं निष्पक्षता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा, प्रश्नपत्रों के सुरक्षित परिवहन, स्ट्रांग रूम व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, कंट्रोल रूम की सक्रियता तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की विस्तार से समीक्षा की गई।

ये हैं परीक्षा केंद्र

राजकीय जुल्फिकार गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजकीय जुल्फिकार इंटर कॉलेज, राजकीय रजा पीजी कॉलेज, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजकीय मुर्तजा इंटर कॉलेज, राजकीय पॉलिटेक्निक, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय रजा इंटर कॉलेज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज।

उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा आज से शुरू हो रही है। दो और तीन जुलाई को दो-दो पालियों में तथा 04 जुलाई को केवल प्रथम पाली में परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए जनपद में 15 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 28198 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। तीन दिवसीय परीक्षा कुल 05 पालियों में आयोजित होगी, जिसमें प्रथम तीन पाली उच्च प्राथमिक स्तर तथा अंतिम दो पाली प्राथमिक स्तर की होंगी। प्रथम दो पाली में प्रत्येक पाली में 5639 अभ्यर्थी तथा अंतिम तीन पाली में प्रत्येक पाली में 5640 की संख्या में अभ्यर्थी शामिल होंगे।

अनावश्यक वस्तु नहीं ले जा सकेंगे अभ्यर्थी

टीईटी परीक्षा केंद्र में प्रवेश के समय अभ्यर्थियों की सघन तलाशी की जाएगी। अभ्यार्थियों को केवल तीन चीजें ही केंद्र के अन्य ले जाने को मान्य रहेगी। जिसमें प्रवेश पत्र, आधार कार्ड एवं काला डॉट पेन मान्य होगा।

प्रशासन ने की अभ्यर्थियों के ठहरने की व्यवस्था

डीएम ने अभ्यर्थियों के रुकने को रैन बसेरा में व्यवस्था करने के आदेश दिए हैं। बुधवार को प्राथमिक चिकित्सा हेतु दवाइयों की किट प्रत्येक केंद्र अधीक्षक को दे दी गई। रोडवेज बस अड्डे एवं रेलवे स्टेशन पर हेल्प डेस्क बनाई गई है। साथ ही इन स्थानों से परीक्षा केंद्रों की दूरी अथवा किराया अंकित बैनर लगाए गए हैं।

परीक्षा केंद्रों के आसपास लागू हुई धारा 163

परीक्षा के नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार ने बताया कि परीक्षा को लेकर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अन्तर्गत धारा-163 लगा दी गई है। परीक्षा के दिन परीक्षा केन्द्रों के आस-पास 200-300 मीटर की परिधि में साइबर कैफे, फोटोकॉपी, प्रिंटिंग दुकानें बंद रहेगी। परीक्षा केन्द्रों के आस-पास ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग तथा परीक्षा परिसर में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ अन्य संचार संबंधी उपकरण एवं आईटी गैजेट्स ले जाना पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा।

ये भी पढ़ें  : 
प्रयागराज में झमाझम बारिश से खिले किसानो के चेहरे, मेजा, मांडा और उरुवा में धान की खेती को होगा फायदा  

संबंधित समाचार