Women's T20 World Cup 2026 Prize Money: ऑस्ट्रेलिया बनी चैंपियन, 22.27 करोड़ का इनाम; बाहर होने के बाद भी भारत-पाकिस्तान पर हुई करोड़ों की बारिश
रिकॉर्ड सातवीं बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर ऑस्ट्रेलिया को मिला सबसे बड़ा इनाम, जबकि ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बावजूद भारत और पाकिस्तान ने भी करोड़ों रुपये कमाए।
लखनऊ डेस्कः Women's T20 World Cup 2026 का खिताब एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम कर लिया। सोफी मोलिन्यूक्स की कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने फाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड सातवीं बार महिला टी20 विश्व कप जीतने का गौरव हासिल किया।
ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार वर्ष 2010 में यह खिताब जीता था। इसके बाद 2012, 2014, 2018, 2020, 2023 और अब 2026 में भी टीम चैंपियन बनी। दूसरी ओर, इंग्लैंड की दूसरी ट्रॉफी जीतने की उम्मीद फिर अधूरी रह गई। इंग्लैंड ने 2009 में अपना पहला और अब तक का इकलौता महिला टी20 विश्व कप जीता था। इसके बाद वह चार बार फाइनल तक पहुंची, लेकिन हर बार ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा।
चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को मिला 22.27 करोड़ रुपये का इनाम
आईसीसी ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए कुल 87.64 लाख डॉलर (करीब 83.41 करोड़ रुपये) की पुरस्कार राशि निर्धारित की थी, जो पिछले संस्करण की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत अधिक है।
चैंपियन बनने वाली ऑस्ट्रेलिया को 23.40 लाख डॉलर (लगभग 22.27 करोड़ रुपये) की इनामी राशि मिली। वहीं उपविजेता इंग्लैंड को 11.70 लाख डॉलर (करीब 11.13 करोड़ रुपये) का पुरस्कार दिया गया।
सभी 12 टीमों को मिली भागीदारी राशि
आईसीसी के नियमों के अनुसार टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली प्रत्येक टीम को 2.47 लाख डॉलर (करीब 2.35 करोड़ रुपये) की न्यूनतम राशि सुनिश्चित थी।
इसके अलावा ग्रुप स्टेज में प्रत्येक जीत पर 31,154 डॉलर (करीब 29.64 लाख रुपये) का बोनस भी दिया गया। वहीं सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को 6.75 लाख डॉलर (करीब 6.42 करोड़ रुपये) की इनामी राशि मिली। इस बार वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में बाहर हुईं।
सेमीफाइनल में नहीं पहुंचने के बावजूद भारत-पाकिस्तान की हुई अच्छी कमाई
भारत और पाकिस्तान इस बार सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच सके और ग्रुप चरण से ही बाहर हो गए। हालांकि, दोनों टीमों को टूर्नामेंट से अच्छी-खासी पुरस्कार राशि मिली।
भारतीय महिला टीम ने ग्रुप स्टेज में तीन मुकाबले जीते। भागीदारी राशि 2.35 करोड़ रुपये के अलावा तीन जीत के बोनस के रूप में करीब 88.94 लाख रुपये मिले। इस तरह भारत ने इस टूर्नामेंट से कुल करीब 3.23 करोड़ रुपये अर्जित किए।
वहीं पाकिस्तान ने ग्रुप चरण में केवल नीदरलैंड्स के खिलाफ एक मैच जीता। भागीदारी राशि और जीत के बोनस को मिलाकर पाकिस्तान की टीम ने करीब 2.64 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि हासिल की।
