Bareilly News : टैक्स से जुड़ी दिक्कतों के लिए लगेंगे समाधान शिविर

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

गृहकर, जलकर और सीवर कर से जुड़ी बिलों की त्रुटियां तुरंत होंगी ठीक

बरेली, अमृत विचार। सम्पत्ति कर के बिलों में नाम, पता या अन्य मानवीय त्रुटियों से परेशान भवन स्वामियों के लिए राहत भरी खबर है। गृहकर, जलकर और सीवर कर भुगतान और बिलों की गड़बड़ियों को मौके पर ही ठीक करने के लिए शहर के सभी चारों जोनों में विशेष कैंप लगाए जांएगे।

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी के अनुसार, जोन-01 के वार्ड 63 में 14 जुलाई को अग्रवाल धर्मशाला, वार्ड 47 में 21 जुलाई को किला छावनी और वार्ड 55 में 28 जुलाई को सैदपुर हांकिस मेगा ड्रीम कालोनी में अधिकारी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा जोन-02 के वार्ड 32 में 9 जुलाई को एलए अपार्टमेंट और वार्ड 21 में 13 जुलाई को सुभाष वर्मा के निवास स्थान पर कैम्प लगेगा। जोन-3 के वार्ड 40 में 15 जुलाई को चुपशाह मस्जिद के पास और वार्ड 65 में 22 जुलाई को आशीष रॉयल पार्क कालोनी में गड़बड़ियां सुधारी जाएंगी। जोन-4 के वार्ड 23 में 8 जुलाई को सतीश कातिब मम्मा के कैम्प कार्यालय, वार्ड 50 में 29 जुलाई को राम जानकी मंदिर रोड (डेल्टा क्लासेस के बराबर) और वार्ड 64 में 31 जुलाई को दिनेश नर्सिंग होम में समाधान शिविर आयोजित होगा। करदाताओं की सुविधा के लिए ये सभी शिविर तय तारीखों पर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित किए जाएंगे।

संबंधित समाचार