Birthday Spacial : 'अन्ना' कहकर एटली ने रणवीर पर लुटाया प्यार, तो साउथ सुपरस्टार को 'जय हनुमान' मेकर्स ने ऐसे किया विश
मुंबई। नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिनेता ऋषभ शेट्टी के जन्मदिन के अवसर पर आगामी पौराणिक फिल्म 'जय हनुमान' के निर्माताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए फिल्म की सफलता की कामना की है। माइथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बन रही और टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत फिल्म 'जय हनुमान' में ऋषभ शेट्टी भगवान हनुमान की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन प्रशांत वर्मा कर रहे हैं। यह फिल्म उनके सिनेमाई यूनिवर्स का अगला बड़ा अध्याय मानी जा रही है।
वही मशहूर फिल्म निर्देशक एटली ने बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के जन्मदिन पर उन्हें बेहद भावुक और खास अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं। एटली ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रणवीर सिंह के साथ एक खूबसूरत ब्लैक एंड व्हाइट कैंडिड तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं, मेरे सबसे प्यारे रणवीर सिंह अन्ना!" एटली का यह संक्षिप्त लेकिन आत्मीय संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इसे दोनों के बीच की गहरी दोस्ती और आपसी सम्मान का प्रतीक मान रहे हैं।
करियर की गौरवशाली उपलब्धि बनेगी फिल्म
निर्माताओ ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए संदेश में ऋषभ शेट्टी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि 'जय हनुमान' उनके करियर में एक और गौरवशाली उपलब्धि साबित होगी और भारतीय सिनेमा की सबसे भव्य एवं यादगार फिल्मों में शामिल होगी। कलियुग की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म भगवान हनुमान के अमर अस्तित्व, उनकी अटूट भक्ति और अद्वितीय शक्ति पर केंद्रित एक भव्य एक्शन ड्रामा होगी।
दिव्य स्वरूप में नजर आए ऋषभ शेट्टी
इससे पहले जारी फर्स्ट लुक में ऋषभ शेट्टी भगवान हनुमान के दिव्य स्वरूप में नजर आए थे। इस भूमिका के लिए वह इन दिनों विशेष शारीरिक तैयारी और ट्रांसफॉर्मेशन से गुजर रहे हैं।फिल्म का निर्माण नवीन येरनेनी और वाई. रवि शंकर कर रहे हैं। फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता एम. एम. कीरावनी ने तैयार किया है, जबकि सिनेमैटोग्राफी एस. थिरुनावुक्कारसु और प्रोडक्शन डिजाइन श्रीनागेन्द्र थंगला का है। निर्माताओं के अनुसार, अत्याधुनिक तकनीक, भव्य दृश्यांकन और भावनात्मक कहानी के साथ 'जय हनुमान' दर्शकों को एक यादगार पौराणिक सिनेमाई अनुभव प्रदान करेगी।
फैंस को याद आया चिंग्स का चर्चित विज्ञापन
इस पोस्ट के सामने आने के बाद प्रशंसकों को एटली और रणवीर सिंह का 'चिंग्स' के लिए किया गया हाई-एनर्जी और बेहद मनोरंजक विज्ञापन भी याद आ गया, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। दोनों की शानदार स्क्रीन केमिस्ट्री उस विज्ञापन के दौरान काफी चर्चा का विषय बनी थी।
क्या बड़े पर्दे पर साथ दिखेगी यह जोड़ी?
एटली और रणवीर सिंह की संभावित फिल्मी साझेदारी को लेकर पहले से ही दर्शकों और सिनेमा प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। ऐसे में रणवीर के जन्मदिन पर एटली की इस पोस्ट ने उनकी आने वाली अनटाइटल्ड परियोजना को लेकर उत्सुकता को और ज्यादा बढ़ा दिया है। सोशल मीडिया पर प्रशंसक एटली और रणवीर सिंह की इस ऑफ-स्क्रीन दोस्ती की जमकर सराहना कर रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि यह जोड़ी जल्द ही बड़े पर्दे पर भी कोई बड़ा धमाका करती नजर आएगी।
ये भी पढ़ें :
