Aamir Khan Marriage : 61 की उम्र में आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग रचाई तीसरी शादी, सेलेब्स ने दी शुभकामनाएं

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

अमृत विचार डेस्क, लखनऊ। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने 61 वर्ष की उम्र में अपनी लंबे समय से चर्चित मित्र गौरी स्प्रैट के साथ शादी कर ली है। शनिवार, 5 जुलाई को दोनों ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में अपने घर पर सादगीपूर्ण समारोह में रजिस्टर मैरिज की। शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है।

शादी के मौके पर आमिर खान सफेद रंग की शेरवानी में नजर आए, जबकि गौरी स्प्रैट ने व्हाइट आउटफिट पहना। समारोह में परिवार के सदस्यों के अलावा फिल्म और अन्य क्षेत्रों की कई चर्चित हस्तियां भी शामिल हुईं। इनमें अंबानी परिवार, फिल्म निर्माता आशुतोष गोवारिकर, आमिर के बेटे जुनैद खान, बेटी आयरा खान, अभिनेत्री एली अवराम, राज ठाकरे और पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान शामिल रहे।

cats

सेलेब्स ने दी नई जिंदगी की शुभकामनाएं
  1. अभिनेत्री डेजी शाह ने सोशल मीडिया पर आमिर और गौरी को शुभकामनाएं देते हुए उनकी वैवाहिक जिंदगी के लिए खुशियों और आशीर्वाद की कामना की।
  2. टीवी अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने भी दोनों को बधाई देते हुए कहा कि वह आमिर के लिए बेहद खुश हैं और उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना करती हैं।
  3. अभिनेत्री श्रिया शरण ने भी नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं देते हुए उनके नए जीवन की सफल शुरुआत की कामना की।
  4. इससे पहले अभिनेता विक्की कौशल ने भी एक कार्यक्रम के दौरान आमिर की शादी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि वह दोनों के लिए बेहद खुश हैं और उन्हें ढेरों शुभकामनाएं देते हैं।
  5. पूर्व अभिनेत्री सोमी अली ने भी सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि प्यार उम्र का मोहताज नहीं होता और जीवन में सही साथी मिलना सबसे बड़ी खुशी है।
25 साल पुरानी पहचान, फिर शुरू हुई नई कहानी

आमिर खान और गौरी स्प्रैट की पहली मुलाकात करीब 25 वर्ष पहले हुई थी। हालांकि उस समय दोनों के बीच कोई खास रिश्ता नहीं बन पाया। वर्ष 2024 में आमिर के चचेरे भाई नुज़हत खान के माध्यम से बेंगलुरु में दोनों की दोबारा मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों करीब एक वर्ष तक एक-दूसरे को डेट करते रहे। इसी दौरान आमिर ने सार्वजनिक रूप से गौरी को अपनी गर्लफ्रेंड के रूप में परिचित कराया था।

कितनी है दोनों की उम्र में दूरी?

आमिर खान की उम्र 61 वर्ष है, जबकि गौरी स्प्रैट की उम्र 47 वर्ष बताई जा रही है। इस तरह दोनों के बीच करीब 14 वर्ष का उम्र का अंतर है। उम्र के इस फासले के बावजूद दोनों ने अपने रिश्ते को शादी के मुकाम तक पहुंचाया। यह आमिर खान की तीसरी शादी है। इससे पहले उनकी शादी रीना दत्ता और बाद में किरण राव से हुई थी। दोनों से उनका तलाक हो चुका है।

संबंधित समाचार