Sitapur News : त्रिकोणीय प्रेम संबंध बना पिंकी की हत्या की वजह, फैक्ट्री संचालक समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

कोतवाली देहात क्षेत्र के पंचमपुरवा में घर के भीतर हुई थी विवाहिता की हत्या

पिंकी के कत्ल की असल वजह त्रिकोणीय अवैध संबंध थे। इस मामले में 24 घण्टे के भीतर खुलासा करते हुए एसओजी टीम ने दरी-गिलास फैक्ट्री संचालक, उसकी प्रेमिका सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आला कत्ल में शामिल लोहे की राड पर तीनों आरोपियों के फिंगरप्रिंट भी मिले हैं।

सीतापुर, अमृत विचार : पिंकी के कत्ल की असल वजह त्रिकोणीय अवैध संबंध थे। इस मामले में 24 घण्टे के भीतर खुलासा करते हुए एसओजी टीम ने दरी-गिलास फैक्ट्री संचालक, उसकी प्रेमिका सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आला कत्ल में शामिल लोहे की राड पर तीनों आरोपियों के फिंगरप्रिंट भी मिले हैं।

दरअसल, शहर से सटे पंचमपुरवा में पिंकी गुप्ता की नृश्स्य हत्या उसी के घर के भीतर की गई थी। कोतवाली देहात क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने एसओजी टीम को लगाया। सर्विलांस से जुड़े इनपुट के बाद इलाके में रह रहे दरी और गिलास फैक्ट्री संचालक शिवप्रकाश शुक्ला को हिरासत में लिया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह के मुताबिक, शिवप्रकाश शुक्ला ने पूछताछ में हत्या किये जाने की बात स्वीकार की है। उसने बताया है कि वो पंचमपुरवा में जीतू गुप्ता के मकान में किराए पर रहता था। उसके बगल में पिंकी गुप्ता का घर था। पहले पिंकी से उसके अवैध संबंध हुए। फिर पड़ोस में रहने वाली ई रिक्शा चालक की पत्नी लक्ष्मी वर्मा से नजदीकियां बन गईं। जब दोनों महिलाओं को ये मालुम चला कि शिवप्रकाश से दोनों के संबंध है तो आपस में विवाद होने लगा।

cats

इस तरह से वारदात को दिया अंजाम

बढ़ते विवाद को रोकने के लिए शिवप्रकाश शुक्ला ने लक्ष्मी वर्मा के कहने पर अपने फैक्ट्री के साथी दिलीप कुमार को शामिल किया। फिर शिवकुमार, लक्ष्मी और दिलीप ने मिलकर पिंकी के घर में घुसकर लोहे की राड (बेलचा) से पिंकी गुप्ता की हत्या कर दी। राड पर तीनों के फिंगर प्रिंट भी मिले हैं।

वारदात के खुलासे में शामिल पुलिस टीम

एसओजी टीम प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र विक्रम सिंह के अलावा एसआई अरविंद शुक्ला, मुख्य आरक्षी शराफत अली आदि सहित कोतवाली देहात थाने की पुलिस भी शामिल रही।

संबंधित समाचार