यूपी : चंदा चोरी के आरोपी के साथ अखिलेश यादव का नाम घसीटने पर भड़की सपा, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ लखनऊ में तहरीर 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने एक पोस्ट को रि-ट्वीट करते हुए लिखा था, टिन्नू, "टीपू से ही तो बात करता था"

अमृत विचार : राम मंदिर चंदा चोरी के मुख्य आरोपी रमा शंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव के साथ, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का नाम घसीटने पर समाजवादी पार्टी ने आक्रामक रुख अपनाया है।

Untitled design (34)

टिन्नू के साथ अखिलेश यादव की कथित बातचीत के दावे से जुड़े ट्वीट पर सपा ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ लखनऊ थाने में तहरीर दी है। पार्टी ने सांसद निशिकांत दुबे और सवर्ण प्रसाद बालासुब्र्मण्य नामक एक अन्य एक्स यूजर को मानहानि का नोटिस भी भेजा है।

सपा और भाजपा के बीच एक्स पर ये वार प्रारंभ हुआ। बाला सुब्रमण्यम नामक एक यूजर ने अपने ट्वीट में आरोप लगाया कि, "चंदा चोरी का आरोपी टिन्नू यादव अखिलेश यादव से बातचीत करता था।" भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने इसे रिट्वीट करते हुए लिखा, " टिन्नू टीपू से ही तो बात कर रहा था।"

सांसद निशिकांत दुबे के इस रिट्वीट पर अखिलेश यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया के साथ 10 मिनट में ट्वीट डिलीट कर माफी मांगने की चेतावनी दी थी। अन्यथा कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा था। 

परेशान क्यों है-प्रश्न ही तो पूछा!

निशिकांत दुबे ने पलटवार करते हुए लिखा कि, " जल्दी करिए, इतना परेशान क्यों हैं? प्रश्न ही तो पूछा है? 1990 में राम भक्त पर गोली किसने चलवाई? मैं अदालत जाऊँगा"।

इसी क्रम में मंगलवार को समाजवादी पार्टी ने निशिकांत दुबे और बाला सुब्रमण्य पर पार्टी प्रमुख के खिलाफ अफवाह फैलाने और छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए लखनऊ में तहरीर दी है। सपा प्रवक्ता मनोज काका ने अपनी शिकायत में आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। 

अखिलेश जी थाने जाएं-दुबे 

निशिकांत दुबे ने अपने खिलाफ दी गई तहरीर पर पलटवार करते हुए लिखा कि, " भारतीय न्याय संहिता क़ानून के प्रावधानों के तहत खुद अखिलेश यादव जी को थाने जाकर शिकायत दर्ज करानी होगी । क़ानून का पालन करिए"

जेल में हैं आठ आरोपी 

अयोध्या के श्रीराम मंदिर चंदा चोरी मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट में चोरी की पुष्टि कर दी है। इस मामले में आठ आरोपी जेल में हैं। ट्रस्ट से महासचिव चंपत राय, सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफा हो गया है। जांच जारी है। चंदा चोरी को लेकर विपक्षी दल सत्तारूढ़ भाजपा पर हमलावर हैं।


 ये भी पढ़ें : 
25 से सीधे 40 के पार ... यूपी में आसमान छूने लगे टमाटर-प्याज के दाम, महाराष्ट्र की बरसात ने बिगाड़ा सब्जियों का बजट

 

 

 

 

संबंधित समाचार