Sultanpur News : सुल्तानपुर में बोले सीएम योगी- 'पहले हर जिले में होते थे माफिया, अब मेडिकल कॉलेज'

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

प्रदेश को लूटने का काम करती थी चाचा-भतीजे की जोड़ी 

सुलतानपुर,  अमृत विचारः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सुलतानपुर पहुंचे। यहां पुलिस लाइन में मंडलीय समीक्षा बैठक के बाद बगल ही सर्कस ग्राउंड में जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद आयोजित जनसभा के दौरान विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए विकास और कानून व्यवस्था को अपनी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया।  

Untitled design (41)

उन्होंने कहा कि पहले चाचा-भतीजे की जोड़ी प्रदेश को लूटने का काम करती थी और हर जिले में एक माफिया सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करता था। डबल इंजन की सरकार बनने के बाद 64 हजार एकड़ सरकारी जमीन कब्जा मुक्त कराई गई है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि लखनऊ में 120 एकड़ जमीन को कब्जा मुक्त कराकर वहां अत्याधुनिक फॉरेंसिक लैब स्थापित की गई है, जहां छात्र अध्ययन कर रहे हैं और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) जैसी आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राम द्रोहियों को अब राम की आस्था याद आने लगी है। उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश में अपराध और माफियाओं का बोलबाला था, जबकि आज हर जिले में मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं और विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए जनता से विकास और सुशासन की इस यात्रा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

819 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास 

Untitled design (40)

जनसभा में मुख्यमंत्री ने 819 करोड़ रुपये की लागत वाली 99 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। ये परियोजनाएं मुख्य रूप से सुलतानपुर और इसौली विधानसभा क्षेत्रों से जुड़ी हैं।  सीएम का प्रभारी मंत्री गिरीश चंद यादव, जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, विधायक विनोद सिंह ने स्वागत किया। इस दौरान सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, लंभुआ विधायक सीताराम वर्मा, एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डा आरए वर्मा, सीताशरण त्रिपाठी, अर्जुन सिंह, डा एमपी सिंह, राम चंद्र मिश्रा, ओम प्रकाश पांडेय बजरंगी, संत बख्श सिंह चुन्नू मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : 
Sultanpur News : पौने दो घंटे की देरी से सुलतानपुर पहुंचे सीएम योगी, जानिए क्यों बदला कार्यक्रम

 

संबंधित समाचार