37 करोड़ डील, पुराने दिनों की याद ... आखिर क्यों चर्चा में आया शाहरुख खान का दिल्ली वाला घर, जानें इनसाइड स्टोरी 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

डिजिटल डेस्क। बॉलीवुड के 'बादशाह' शाहरुख खान भले ही आज मुंबई के आलीशान बंगले 'मन्नत' में रहते हैं, लेकिन देश की राजधानी दिल्ली से उनका नाता हमेशा बेहद खास रहा है। दिल्ली वह शहर है जहां शाहरुख पले-बढ़े, जहां उन्होंने अपने जीवन के शुरुआती संघर्ष देखे और यहीं उन्होंने अपना वह पहला आशियाना खरीदा था, जो उनके दिल के सबसे करीब है।

शाहरुख खान इन दिनों मुंबई में अपने आलीशान बंगले 'मन्नत' से इतर, देश की राजधानी दिल्ली में की गई एक बेहद खास और महंगी रियल एस्टेट डील को लेकर सुर्खियों में हैं। शाह रुख खान ने दिल्ली के पॉश इलाके में स्थित अपने परिवार के पुराने घर की दूसरी और तीसरी मंजिल को भी खरीद लिया है।

इस नई डील के बाद अब पूरी प्रॉपर्टी पर आधिकारिक तौर पर खान परिवार का मालिकाना हक हो गया है। सोशल मीडिया पर इस आलीशान घर की तस्वीरें और इसकी भारी-भरकम कीमत प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

37 करोड़ की डील, हर कोने से जुड़ी हैं यादें

बिजनेस और रियल एस्टेट रिपोर्ट्स के अनुसार, दक्षिण दिल्ली के सबसे प्रतिष्ठित और महंगे रिहायशी इलाकों में से एक पंचशील पार्क में स्थित इस प्रॉपर्टी की डील करीब ₹37 करोड़ में पूरी हुई है। करीब 1,200 वर्ग गज (लगभग 10,800 वर्ग फुट) के इस पूरे प्लॉट पर बनी बिल्डिंग को खरीदने के लिए जमीन की कीमत लगभग ₹34,260 प्रति वर्ग फुट आंकी गई है। रियल एस्टेट के नजरिए से यह एक बड़ी डील है, लेकिन खान परिवार के लिए इसकी कीमत भावनाओं से कहीं बढ़कर है।

शादी के बाद इसी घर में रहे थे शाह रुख-गौरी

यह आशियाना शाह रुख खान के दिल के सबसे करीब माना जाता है क्योंकि यही वह जगह है जहां उन्होंने अपनी पत्नी गौरी खान के साथ शादी के बाद के शुरुआती और संघर्ष के दिन बिताए थे। साल 1991 में शादी के बंधन में बंधने के बाद यह कपल इसी घर में रहता था, जिसके कुछ समय बाद शाह रुख फिल्मों में अपना करियर बनाने के लिए मुंबई शिफ्ट हो गए थे।

गौरी खान ने खुद संजोया है घर का हर कोना

इस घर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे खुद गौरी खान ने बेहद प्यार और बारीकी से डिजाइन किया है। घर के कोने-कोने में खान परिवार की पुरानी तस्वीरें, बच्चों (आर्यन, सुहाना और अबराम) के बचपन की यादें, शाहरुख के माता-पिता की निशानियां और उनके शुरुआती दौर के अवॉर्ड्स सहेज कर रखे गए हैं। यही वजह है कि मुंबई में कई सौ करोड़ के बंगले में रहने के बावजूद शाहरुख जब भी दिल्ली आते हैं, इस घर से उनका जुड़ाव साफ नजर आता है।

दिल्ली की गलियों से मायानगरी तक का सफर

दिल्ली के पंचशील पार्क में स्थित शाहरुख खान का यह पहला घर महज़ एक प्रॉपर्टी नहीं, बल्कि उनकी यादों का एक जीता-जागता म्यूजियम है। यह वही घर है जहां उन्होंने अपनी पत्नी गौरी खान के साथ शादी के शुरुआती दिन बिताए थे और बॉलीवुड में कदम रखने से पहले एक आम दिल्लीवाले की तरह सुनहरे सपने बुने थे।

फैंस के लिए खुला था इस घर का दरवाजा

कुछ समय पहले शाहरुख खान ने अपने इस पहले आशियाने को एक मशहूर ट्रेवल प्लेटफॉर्म के जरिए अपने फैंस के लिए भी होस्ट किया था। तब उन्होंने भावुक होते हुए कहा था कि दिल्ली उनके दिल में एक खास जगह रखती है और उनका यह घर उनकी पुरानी यादों से भरा हुआ है। आज भी दिल्ली का यह घर शाहरुख खान के उस सफर का गवाह है, जो एक साधारण लड़के को भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा सुपरस्टार बनाने की कहानी बयां करता है।


ये भी पढ़ें : 
पंजाब के गुरुद्वारों में प्रोजेक्टर पर हो रही सतलुज की स्क्रीनिंग, OTT से बैन के बाद गांव-गांव पहुंची फिल्म

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Sultanpur News : दिल्ली के चिकित्सक से 10.65 लाख लेकर गायब हुई अवॉर्ड कंपनी, सुलतानपुर में दर्ज कराया धोखाधड़ी का मुकदमा
Lucknow News : पूर्व वायुसेना सार्जेंट ने रिश्तेदारों पर 4 करोड़ की धोखाधड़ी का लगाया आरोप, FIR दर्ज
UP Crime News : 3 करोड़ की ठगी का शिकार हुए पूर्व विधायक बृजेश मिश्रा, शराब ठेका रियल एस्टेट और पेट्रोल पंप के नाम पर ऐंठी रकम
Gorakhpur News : डोमिनगढ़-जगतबेला रेलखंड के दो रेलवे पुलों पर दोपहिया वाहनों की एंट्री बंद, जानें क्यों उठाया गया कदम?
INS Mahendragiri: भारतीय नौसेना में शामिल 'महेंद्रगिरि', आंध्र प्रदेश में रक्षा मंत्री बोले- 'दुश्मन की पनडुब्बियों को तबाह करने में सक्षम'