Bahraich News : जंगल में मवेशी चराने गए ग्रामीण की बाघ के हमले में मौत, देर रात जंगल में मिला शव
बहराइच, अमृत विचार। जिले के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मूर्तिहा में शुक्रवार दोपहर को एक ग्रामीण मवेशियों को चराने के लिए जंगल में गया था। लेकिन वो रात आठ बजे तक घर नहीं लौटा जिसके बाद परिजनों में इसकी सूचना वन विभाग को दी, वन कर्मी ग्रमीणों के साथ उसकी तलाश में निकले जिसके बाद रात दस बजे जंगल में उसका अधखाया शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
देर रात तक नहीं लौटा किसान
जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर मुर्तिहा कोतवाली क्षेत्र में स्थित धर्मपुर बेझा ग्राम का रहने वाले किसान दशरथ यादव (48) शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे मवेशियों को चराने को निकला था। इस दौरान वो ककरहा रेंज में स्थित जंगल में चला गया। लेकिन वो देर शाम आठ बजे तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने इसकी सूचना रेंज कार्यालय व स्थानीय पुलिस को दी।
जानकारी मुर्तिहा कोतवाल रामनरेश, अमृतपुर पुरैना चौकी प्रभारी अमित गुप्ता वन कर्मियों व ग्रामीणों के साथ उसकी तलाश में निकले इस दौरान करीब रात दस बजे जंगल में अंदर चार किलोमीटर पर ग्रामीण का शव मिला जानवर उसका पैर खा गया था।
प्रभागीय वनाधिकारी अपूर्व दीक्षित ने बताया कि जंगल में मवेशी चराने के दौरान दशरथ नाम के ग्रामीण की जानवर के हमले में मौत हुई है । उन्होंने लोगों से घने जंगल में न जाने की अपील की है। पुलिस में मृतक के शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ये भी पढ़ें :
Rampur News : टांडा-मुरादाबाद मार्ग पर ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, चार की मौत, 3 घायल
