बारिश बनी काल! कच्चा मकान भरभराकर गिरा, मलबे में दबकर वृद्ध महिला की मौत; दो बकरियों ने भी तोड़ा दम

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

अमेठी में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह कच्चे मकान की दीवार अचानक ढह गई। मलबे में दबने से बुजुर्ग फूलकली यादव की मौत हो गई, जबकि दो बकरियां भी मर गईं और दो गंभीर रूप से घायल हैं।

अमेठी, अमृत विचारl लगातार रो रही बारिश से बुधवार सुबह एक कच्चा मकान भरभरा कर गिर पड़।मलवे की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला और दो बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों द्वारा मामले की जानकारी तहसील प्रशासन को दे दी गई है।

कोतवाली अंतर्गत सूबेदार का पुरवा गंगौली गांव में कच्चे मकान के नीचे दबने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। मकान में बंधी दो बकरियां भी मर गई और दो बकरियां घायल हो गई है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

बुधवार की सुबह लगभग 5:00 बजे सूबेदार का पुरवा गंगौली निवासी फूलकली यादव पत्नी स्वर्गीय बाबूलाल कच्चे मकान में सो रही थी,अचानक दीवार गिरने से मलबे में दब गई शोर मचाने पर ग्रामीणों ने उन्हें किसी तरह बाहर निकाला। फूलकली  की सांसे थम चुकी थी। मकान के नीचे चार बकरियां भी बंधी हुई थी, जिसमें दो मौके पर ही मर गई और दो गंभीर रूप से घायल है। 

परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बीडीसी त्रिभुवन प्रसाद यादव ने बताया कि घटना की जानकारी क्षेत्र लेखपाल को दी गई है।

यह भी पढ़ेंः छह महीने बाढ़, छह महीने बेबसी: राजधानी से कुछ दूर घाघरा किनारे हर साल उजड़ती जिंदगी

संबंधित समाचार