Moradabad News: स्वर्गीय शिव नारायण गुप्ता स्मृति शतरंज प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मान, बोले- शतरंज मानसिक परिपक्वता का खेल

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

स्वर्गीय शिव नारायण गुप्ता एडवोकेट स्मृति वार्षिक शतरंज प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानित, एसएसपी सतपाल अंतिल ने बांटे पुरस्कार

मुरादाबाद बार एसोसिएशन में स्वर्गीय शिव नारायण गुप्ता एडवोकेट स्मृति वार्षिक शतरंज प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। एसएसपी सतपाल अंतिल और एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने पुरस्कार वितरित किए। आनंद मोहन गुप्ता ने शतरंज को मानसिक परिपक्वता और रणनीतिक सोच का खेल बताया।

मुरादाबाद, अमृत विचार: दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के सभागार में बार एसोसिएशन की ओर से जून में स्वर्गीय शिव नारायण गुप्ता एडवोकेट की स्मृति में वार्षिक शतरंज प्रतियोगिता कराई गई थी। इसका पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल व विशिष्ट अतिथि एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन  के अध्यक्ष आनन्द मोहन गुप्ता ने की। संचालन बार एसोसिएशन के महासचिव कपिल गुप्ता ने किया।

स्वर्गीय शिवनारायण गुप्ता एडवोकेट की स्मृति में आयोजित वार्षिक शतरंज प्रतियोगिता के विजेता शाकिर अली एडवोकेट को अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र और विजेता की ट्रॉफी और उपविजेता राजकुमार गौतम एडवोकेट को भी प्रशस्ति पत्र एवं उपविजेता की ट्रॉफी प्रदान की। प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह दिया गया। सहयोग करने वालों को भी बार एसोसिएशन के द्वारा सम्मानित किया गया।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता ने कहा कि शतरंज दिमाग का खेल है और इसमें प्रतिभाग करना और विजेता होना आपकी मानसिक परिपक्वता का प्रमाण है। मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शतरंज एक बहुत ही अच्छा इंडोर गेम है जो कि व्यक्ति में विषम परिस्थितियों से लड़ने की क्षमता पैदा करता है।विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक नगर ने कहा कि कुमार अधिवक्ताओं की दिनचर्या काफी व्यस्त रहती है ऐसे में शतरंज जैसे खेल उनकी शारीरिक के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है। 

इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता सुधीर गुप्ता, आदेश श्रीवास्तव, राकेश जौहरी, अभिषेक भटनागर, गिरीश चंद्र, मुकेश चंद्र भारद्वाज, श्रीकांत उपाध्याय, मनोज कुमार गुप्ता, अंजार हुसैन, अजय बंसल, पुनीत चौहान, सचिन शर्मा, आवरण अग्रवाल, जितेंद्र प्रताप सिंह जेपी, रमा पांडे, अनिल गुप्ता, आशीष उपाध्याय, जाबिर हुसैन, कैलाश सिंह, सुरेश सिंह सहित बड़ी संख्या में अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

प्रतियोगिता के विजेता
  • प्रथम स्थान: शाकिर अली एडवोकेट
  • उपविजेता: राजकुमार गौतम एडवोकेट
  • सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान किए गए।
  • आयोजन में सहयोग करने वाले सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें:-UP Weather Update : यूपी में झमाझम बारिश से उफान पर नदियां, तीन दिन में करीब 15 लोगों की मौत का कारण बनी बरसात

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज