रामपुर को मिली बड़ी सौगात, 90 करोड़ की लागत से तैयार सांस्कृतिक सद्भावना केंद्र RDA को हैंडओवर

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

- पनवड़िया स्थित सांस्कृतिक सद्भावना केंद्र का एक महीने के अंदर हो संचालन शुरू  - 2020 में निवर्तमान केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के समय में शुरू हुआ था निर्माण कार्य

रामपुर, अमृत विचार: पनवड़िया स्थित 90 करोड़ रुपये की लागत से तैयार सांस्कृतिक सद्भावना केंद्र रामपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) के हैंडओवर कर दिया गया है। एक महीने के अंदर सद्भावना केंद्र का संचालन शुरू हो जाएगा, इसके लिए आरडीए के अंडर में ही मिलक एसडीएम अनुराग सिंह को जिम्मेदारी सौंपा गई है। सांस्कृतिक सद्भावना केंद्र की आधार शिला वर्ष 2020 में निवर्तमान केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के प्रयास से केंद्र और राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत संयुक्त रूप से तैयार कराया गया है। 

सांस्कृतिक सद्भाव मंडप के परिसर में बैंक्वेट हाल, शापिंग काम्पलेक्स, विशाल ऑडीटोरियम, गेस्ट हाउस, आर्ट गैलरी, कैफेटेरिया और छोटा सिनेमाघर है। एक छत के नीचे व्यावसायिक एक्टिवटी से लेकर शादी घर और मनोरंजन के लिए संसाधन मिलेंगे। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि लोकार्पण के लिए कोई विचार अभी नहीं किया गया है। लेकिन जल्द सद्भावना केंद्र का संचालन हो जाएगा। 

अधिकारियों के अनुसार एक महीने में सद्भावना केंद्र का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। प्रदेश में यह पहला बहु उद्देशीय सद्भावना केंद्र होगा। क्योंकि एक ही छत के नीचे लोगों को वातानुकूलित आडोटोरियम, बैंक्विट हाल और शानदान लॉन बने हुए हैं। शादी विवाह, सम्मेलन, प्रदर्शनियां, सेमिनार और सांस्कृतिक आयोजन इस भवन में होने से लोगों को बहुत राहत मिलेगी। सद्भावना केंद्र में शिल्पकारों को भी बहुत रोजगार मिलेगा। 

सद्भावना केंद्र हाईवे के किनारे है और प्रदर्शनियां लगने पर रामपुर के शिल्पकारों के उत्पाद उसमें प्रदर्शित किए जाएंगे। इससे पर्यटकों के लिए खास केंद्र बनाने की तैयारी है। सद्भावना केंद्र को लेकर मिलक एसडीएम अनुराग सिंह ने बताया कि आरडीए ही देखरेख करेगा और यहां काम करने वालों को वेतन भी आरडीए ही देगा। इसके संचालन के लिए तैयारी की जा रही है, एक महीने के अंदर इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

सांस्कृतिक सद्भावना केंद्र आरडीए को हैंडओवर हो गया है, इसके संचालन के लिए एसडीएम मिलक को जिम्मेदारी सौंपी गई है। आरडीए के अंतर्गत ही सद्भावना केंद्र का संचालन होगा। जिसकी तैयारी की जा रही है।  - नितिन मदान, एडीएम प्रशासन व सचिव आरडीए रामपुर।

ये भी पढ़ें  : 
सालों से जाम नाले की सफाई को लेकर ग्रामीण का अनोखा विरोध, सिर मुंडवाकर अर्धनग्न धरने पर बैठा, प्रशासन ने शुरू कराई सफाई

संबंधित समाचार