Rampur News : खूंखार कुत्तों का आतंक, कक्षा 6 की छात्रा को नोचकर किया लहूलुहान

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

स्कूल जा रही छात्रा पर कुत्तों का हमला, घायल, ग्रामीणों और परिजनों ने दौड़ कर छात्रा की बचाई जान

यूपी के रामपुर (भोट क्षेत्र) में स्कूल जा रही 13 वर्षीय छात्रा पर आवारा कुत्तों के झुंड ने जानलेवा हमला कर दिया। घायल छात्रा जिला अस्पताल में भर्ती है।

रामपुर, अमृत विचार। भोट थाना क्षेत्र के मझरा धूलियागंज में कक्षा 6 की 13 वर्षीय छाता पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। कुत्तों की आवाजें सुनकर आसपास के लोग और परिजन दौड़ते हुए मौके पर पहुंच गए और कुत्तों को मारपीट कर छात्रा को कुत्तों के चंगुल से बचाया। घायल हुई छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

छात्रा के पिता राजपाल ने बताया कि उनकी बेटी पायल सोमवार की सुबह 8 बजे स्कूल जा रही थी, तभी आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। बताया कि छात्रा के सिर के हिस्से को छोड़कर शरीर के लगभग सभी हिस्सों पर कुत्तों ने काटकर गंभीर घाव कर दिए हैं। इस घटना के बाद लोगों में दहशत में है। बताया कि स्कूली छात्रा पर कुत्तों के हमलावर होने के बाद अन्य लोग अपने बच्चों को स्कूल भेजने से कतराएंगे। कहा कि एक ओर प्रशासन स्कूल चलो अभियान चला रहा है और दूसरी ओर स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षा के इंतजाम नहीं कराए हैं। कहा कि गांवों में घूमने वाले कुत्तों को पकड़वाकर उन्हें पीपली या डंडिया वन में छुड़वाया जाए। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीसी सक्सेना ने बताया कि छात्रा का इलाज कराया जा रहा है और वह खतरे से बाहर है।

संबंधित समाचार