Kanpur News : रथयात्रा की तैयारियों का महापौर ने लिया जायजा, अतिक्रमण हटाने और सड़क दुरुस्ती के दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

कानपुर। आगामी भगवान जगन्नाथ रथयात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में बुधवार को महापौर प्रमिला पांडेय ने नगर आयुक्त के साथ भगवान जगन्नाथ स्वामी मंदिर, बिरजी भगत (भाई जी) का निरीक्षण किया और रथयात्रा मार्ग का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने अधिकारियों को रथयात्रा मार्ग पर मौजूद अतिक्रमण तत्काल हटाने के निर्देश दिए। साथ ही जहां-जहां सड़क क्षतिग्रस्त है, वहां शीघ्र पेचवर्क कराने का आदेश दिया ताकि रथयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और रथ के आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

महापौर प्रमिला पांडेय ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा शहर का प्रमुख धार्मिक आयोजन है। ऐसे में प्रशासन की जिम्मेदारी है कि पूरे मार्ग को सुरक्षित, स्वच्छ और व्यवस्थित रखा जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं और रथयात्रा मार्ग पर किसी भी प्रकार की समस्या न आने पाए। निरीक्षण के दौरान नगर निगम के अधिकारी एवं संबंधित विभागों के कर्मचारी भी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार