Barabanki News : परिवार रजिस्टर की नकल को लेकर हैदरगढ़ ब्लॉक में हंगामा, वकीलों के पहुंचते ही जारी हुआ प्रमाणपत्र

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

हैदरगढ़/बाराबंकी, अमृत विचार। परिवार रजिस्टर की नकल बनवाने के लिए कई दिनों से ब्लॉक के चक्कर लगा रहे अधिवक्ता की शिकायत पर बुधवार को बड़ी संख्या में वकील ब्लॉक परिसर पहुंच गए। वकीलों की भीड़ देखते ही संबंधित सेक्रेटरी ने तत्काल परिवार रजिस्टर की नकल जारी कर दी।

जानकारी के अनुसार, ब्लॉक हैदरगढ़ की एक ग्राम पंचायत के निवासी अधिवक्ता अंबरीष यादव अपने गांव के राजितराम को परिवार रजिस्टर की नकल दिलाने के लिए कई दिनों से प्रयास कर रहे थे। बुधवार को ब्लॉक पहुंचने पर सेक्रेटरी ने उनसे प्रधान की संस्तुति मांगी।

अधिवक्ता ने बताया कि प्रधान से उनके संबंध अच्छे नहीं हैं, इसलिए उन्होंने क्षेत्र पंचायत सदस्य की सहमति लगाई है। आरोप है कि इसके बावजूद सेक्रेटरी ने आवेदन पत्र फेंकते हुए कहा कि प्रधान की संस्तुति के बिना नकल जारी नहीं की जाएगी। इसके बाद बड़ी संख्या में वकीलों के ब्लॉक पहुंचने पर सेक्रेटरी ने परिवार रजिस्टर की नकल जारी कर दी।

संबंधित समाचार