ट्रंप के बयान से थर्राया शेयर बाजार, कानपुर के निवेशकों में खलबली; पोर्टफोलियो वैल्यू में 2000 करोड़ की कमी का अनुमान

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

कानपुर, अमृत विचार। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सीजफायर खत्म होने संबंधी बयान के बाद बुधवार को भारतीय शेयर बाजार पर जबरदस्त असर देखने को मिला। सेंसेक्स 1677 अंक और निफ्टी 516 अंक लुढ़क गया। मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली दिखी है। बाजार में अचानक घबराहट फैल गई और दोपहर बाद तेज बिकवाली शुरू हो गई। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1,677 अंक और निफ्टी 516 अंक की भारी गिरावट के साथ बंद हुए। इस तेज गिरावट से शहर के निवेश भी काफी चिंतित दिखे।

आर्थिक सलाहकार राजीव सिंह के मुताबिक बाजार में आई इस गिरावट से शहर के निवेशकों के पोर्टफोलियो वैल्यू में करीब 2,000 करोड़ रुपये की कमी का अनुमान है। बड़ी कंपनियों के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी दबाव रहा। गोल्ड ईटीएफ और सिल्वर ईटीएफ में भी गिरावट दर्ज की गई। 

इसी दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमत 78 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई, जिससे ऊर्जा कीमतों और महंगाई बढ़ने की आशंका भी तेज हो गई। यदि पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ता है तथा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से तेल आपूर्ति प्रभावित होती है, तो कच्चे तेल और गैस की कीमतों में और तेजी आ सकती है। इससे पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस महंगी होने के साथ महंगाई पर भी दबाव बढ़ सकता है।

फिलहाल बाजार पूरी तरह वैश्विक घटनाक्रम के प्रभाव में है। ऐसे समय में घबराकर निवेश संबंधी फैसले लेने से बचना चाहिए। नया निवेश या ट्रेड तभी करें, जब पश्चिम एशिया की स्थिति और वैश्विक बाजारों का रुख स्पष्ट हो। दीर्घकालिक निवेशकों को अपने पोर्टफोलियो की गुणवत्ता बनाए रखते हुए संयम से काम लेना चाहिए।

ये भी पढ़ें : 
Gonda News: गोंडा में पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में गैंगवार, फायरिंग में गोली लगने से एक घायल, इलाके में हड़कंप

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Lucknow News: ई-रिक्शा में बैंककर्मी महिला का मंगलसूत्र उड़ाया, चार महिलाओं और एक लड़की पर टप्पेबाजी का आरोप
Balrampur News : डीएम ऑफिस में नौकरी दिलाने के नाम पर भाई-बहन से 8.81 लाख रुपए की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र से खुली ठगी की पोल
12 जुलाई का पंचांग : त्रयोदशी पर बन रहे शुभ संयोग, नए काम और खरीदारी के लिए अच्छा दिन; जानें राहुकाल, मुहूर्त और दिशाशूल
'खामेनेई के अंतिम संस्कार में ट्रंप को मारने की धमकी...' भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी चेतावनी, बोले -'हमारी 1000 मिसाइलें तैयार हैं'
शुभमन गिल को कार्लोस अल्काराज के इस शॉट में दिखी अपनी झलक, इन 4 खेल दिग्गजों के साथ टेबल शेयर करना चाहते हैं भारतीय कप्तान