Delhi News : भारी बारिश के बीच दिल्ली के रोहिणी में मकान ढहा, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच उत्तर-पश्चिम दिल्ली के रोहिणी इलाके में बुधवार को एक मकान अचानक ढह गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आशंका जताई जा रही है कि मलबे के नीचे कई लोग फंसे हो सकते हैं।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। राहत एवं बचाव अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। मलबा हटाकर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

फिलहाल हादसे में किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस, दमकल विभाग और अन्य एजेंसियां संयुक्त रूप से राहत कार्य में जुटी हैं। मकान गिरने के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे घटनास्थल के आसपास भीड़ न लगाएं और बचाव कार्य में बाधा न डालें। हादसे से जुड़ी अधिक जानकारी का इंतजार है।

संबंधित समाचार