बारावफात पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, सुरक्षा में 5 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती, जुलूस के दौरान सुरक्षा पर नजर

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

- जुलूस-ए-मदहे सहाबा में 90 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना - पांच जोन व 23 सेक्टर में बांटा गया पश्चिमी क्षेत्र, तीन डीसीपी, 16 एडीसीपी और 38 एसीपी लगाए गए

लखनऊ, अमृत विचार। बारावफात पर बुधवार को निकलने वाले जुलूस-ए-मदहे सहाबा को लेकर लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये। जुलूस की सुरक्षा के लिए पश्चिमी क्षेत्र को पांच जोन और 23 सेक्टरों में बांटा गया है। सुरक्षा में 57 राजपत्रित अधिकारियों समेत 2989 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। 11 कंपनी पीएसी, दो कंपनी आरआरएफ, एटीएस टीम और क्यूआरटी भी तैनात रही। सुरक्षा में पांच हजार से अधिक जवान मुस्तैद किये गये हैं।

Barawafat

संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार के मुताबिक, जुलूस बुधवार सुबह 10 बजे अमीनाबाद स्थित झंडे वाला पार्क से शुरू होगा। मौलवीगंज, गंगा प्रसाद रोड, रकाबगंज चौराहा, नादान महल रोड, नखास तिराहा, बिल्लौचपुरा चौराहा, बाजारखाला चौराहा और हैदरगंज तिराहा होते हुए जुलूस ऐशबाग ईदगाह पहुंचेगा। शाम करीब चार बजे जुलूस समाप्त होगा।

57 अफसरों के साथ 2989 पुलिसकर्मी तैनात

जेसीपी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था में तीन डीसीपी, 16 एडीसीपी और 38 एसीपी लगाए गए हैं। इनके अलावा 54 निरीक्षक, 475 उपनिरीक्षक, 665 मुख्य आरक्षी व आरक्षी और 145 महिला आरक्षियों की ड्यूटी लगाई गई है। 11 कंपनी पीएसी, दो कंपनी आरआरएफ, एक एटीएस टीम, छह क्यूआरटी और चार महिला क्यूआरटी भी तैनात रहेंगी। इसके अलावा एलआईयू, दो ड्रोन टीम, 36 क्लस्टर मोबाइल और 10 घुड़सवार पुलिस टीमें भी सक्रिय रहेंगी। संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस व पीएसी के जवान लगातार रूट मार्च और फ्लैग मार्च कर रहे हैं।

ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी

जुलूस के दौरान प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर 24 घंटे सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी की जाएगी। चरक चौराहा, नाजिम शाह इमामबाड़ा, नींबू पार्क तिराहा, ऐशबाग तिराहा, बाजारखाला चौराहा और काजमैन गेट समेत महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष निगरानी रहेगी। पुलिस का सोशल मीडिया सेल भी फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स और व्हाट्सएप समेत अन्य प्लेटफॉर्म पर लगातार नजर रखेगा। अफवाह फैलाने या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

जुलूस के दौरान लागू रहेगा ट्रैफिक प्लान

जुलूस के मद्देनजर रूट और आसपास के मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले जारी यातायात एडवाइजरी का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने और पुलिस के निर्देशों का पालन करने की भी अपील की गई है।

झंडेवाला पार्क अमीनाबाद से बाजारखाला तक जाएगा जुलूस

लखनऊ, अमृत विचार: चंद्र दर्शन के अनुसार बुधवार को 12वीं रबी-उल-अव्वल (बारावफात) का पर्व मनाया जाएगा। इस अवसर पर मदहे-सहाबा का जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस सुबह 10 बजे झंडेवाला पार्क अमीनाबाद से शुरू होकर बाजारखाला तक जाएगा। इसे देखते हुए राजधानी की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यह जानकारी डीसीपी यातायात रवीना त्यागी ने दी। उन्होंने बताया कि इमरजेंसी की स्थित में यातायात पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 9454405155 सूचना देने पर विशेष इंतजाम किये जाएंगे।

यहां रहेगी रोक:

- कमला नेहरू क्रासिंग (चरक चौराहा) से मेफेयर तिराहा विक्ट्रोरिया स्ट्रीट से नक्खास तिराहा की ओर रोक रहेगी।

- नक्खास तिराहा से नादान महल रोड/टुड़ियागंज की ओर रोक रहेगी।

- टुड़ियागंज तिराहा से नक्खास तिराहा की ओर रोक रहेगी।

- टुड़ियागंज तिराहा से हैदरगंज (लालमाधव) तिराहा की ओर रोक रहेगी।

- हैदरगंज तिराहा (लाल माधव) से नक्खास तिराहा/ऐशबाग ईदगाह की ओर रोक रहेगी।

- वाटर वर्क्स तिराहा से ऐशबाग ईदगाह तिराहा की ओर आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।

- मेडिकल कालेज चौराहा से सुभाष मार्ग से रकाबगंज पुल की ओर रोक रहेगी।

- पोस्ट ऑफिस (अमीनाबाद) तिराहा से मौलवीगंज होकर रकाबगंज पुल की ओर जाने पर रोक रहेगी।

- रकाबगंज पुल से अमीनाबाद की तरफ रोक रहेगी।

- कैसरबाग बस स्टैंड, गुईन रोड तिराहा, नजीराबाद तिराहा व अमीनाबाद चौराहा से झंडे वाले पार्क की तरफ आवाजाही पर रोक रहेगी।

- ऐशबाग पुल की तरफ से ऐशबाग ईदगाह की ओर रोक रहेगी।

- बुलाकी अड्डा से हैदरगंज (लालमाधव) तिराहा की ओर कोई वाहन नहीं जा सकेगा।

- मिल एरिया तिराहा से हैदरगंज की तरफ रोक रहेगी।

- राजेन्द्र नगर चौराहा से ऐशबाग ईदगाह की ओर रोक रहेगी।

- नाका चौराहा से राजेन्द्र नगर होते हुए ऐशबाग पुल/ईदगाह की तरफ रोक रहेगी।

- नाका चौराहा से पांडेयगंज चौकी होकर रकाबगंज पुल की ओर रोक रहेगी।

- फूलमंडी फलाईओवर से हैदरगंज तिराहा की तरफ रोक रहेगी।

- मिल एरिया तिराहे से हैदरगंज फलाईओवर की तरफ रोक रहेगी।

यहां से जाएं:

- ये वाहन चौक/मेडिकल काॅलेज होकर जा सकेंगे।

- ये वाहन अकबरी गेट, चरक चौराहा (कमला नेहरू) होकर जा सकेंगे।

- ये वाहन गिरधारी सिंह इंटर कालेज, मंसूर नगर होकर जा सकेंगे।

- ये वाहन वहीं से वापस मुड़कर गिरधारी सिंह इंटर कालेज, मंसूर नगर होकर जा सकेंगे।

- ये वाहन बुलाकी अड्डा, मिल एरिया होकर जा सकेंगे।

- ये वाहन सिटी स्टेशन तिराहा/शाहमीना होकर जा सकेंगे।

- ये वाहन छतरी वाले चौराहे से अमीनाबाद/नजीराबाद होकर जा सकेंगे।

- ये वाहन नाका/ मेडिकल कालेज होकर जा सकेंगे।

- ये वाहन कैसरबाग, अशोकलाट, श्रीराम रोड अमीनाबाद/सिटी स्टेशन, होकर जा सकेंगे।

- ये वाहन पुल के नीचे से मोतीनगर, भूसामंडी/राजेन्द्र नगर होकर जा सकेंगे।

- ये वाहन बुलाकी अड्डा से टिकैतराय तालाब/मिल एरिया, एवररेडी की ओर से जाएंगे।

- ये वाहन मिल एरिया, मीना बेकरी एवं राजाजीपुरम होते जा सकेंगे।

- ये वाहन मोतीनगर/राजेन्द्र नगर होकर जाएंगे।

- ये वाहन नत्था/मवैया होकर जा सकेंगे।

- ये वाहन बांसमंडी चौराहा/राजेन्द्र नगर होकर जा सकेंगे।

- ये वाहन विक्टोरिया स्ट्रीट (कमला नेहरू) चौराहे से मेडिकल चौराहा से होते हुए जा सकेंगे।

- ये वाहन मीना बेकरी चौराहा होते हुए जा सकेंगे।

ये भी पढ़ें : 
Gonda News: ढाई हजार साल पुराने करोहानाथ धाम में अशोक स्तंभ के भग्नावशेष पर विराजे भोलेनाथ

 

संबंधित समाचार