Raksha Bandhan: उन्नाव के बाजारों में राखियों की खरीदारी को उमड़ी भीड़, दुकानदारों ने जतायी अच्छे कारोबार की उम्मीद 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

उन्नाव, अमृत विचार। रक्षाबंधन को लेकर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। त्योहार नजदीक आते ही राखी व पूजा सामग्री की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगी है। शहर के बड़ा चौराहा, सदर बाजार, सब्जी मंडी, सिविल लाइंस आदि प्रमुख बाजारों में राखियों की दुकानें आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। दुकानदारों ने ग्राहकों की पसंद को देख विभिन्न डिजाइन व कीमतों की राखियां सजाई हैं। 

बाजार में जरकन, स्टोन, खिलौने वाली, एलईडी, रुद्राक्ष व धागे वाली राखियों की विशेष मांग है। बच्चों के लिए कार्टून व खिलौने वाली राखियां भी पसंद की जा रही हैं। वहीं, बहनें भाइयों की पसंद के अनुसार राखियां खरीदने में जुटी हैं। दुकानदारों के मुताबिक पर्व नजदीक आने के साथ बिक्री में और तेजी आने की उम्मीद है। बाजार में कपड़े, मिठाई और उपहारों की दुकानों पर भी ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने लगी है।

ये भी पढ़ें : 
अब यूपी में होगी डेस्टिनेशन वाली शादी, नई पर्यटन नीति से जुड़ेगी ऐतिहासिक इमारत, किले, महल 

संबंधित समाचार